google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

महासमुंद: बेलसोंडा आंगनबाड़ी केंद्र में 'आंगन मिलन सेवा' कार्यक्रम संपन्न, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने की सहभागिता...

Oct 3
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

महासमुंद: सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में चलाए जा रहे 'आंगन मिलन सेवा' कार्यक्रम के अंतर्गत महासमुंद विकासखंड के ग्राम बेलसोंडा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-3 में एक आत्मीय मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ग्रामवासियों, जनप्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में माताओं व वृद्धजनों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।


समारोह की मुख्य अतिथि जनपद सदस्य महासमुंद, विजय लक्ष्मी जांगड़े रहीं, जबकि अध्यक्षता जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर ने की। इस दौरान सरपंच प्रीति धीवर, वाणी तिवारी, सुधा साहू, छाया चंद्राकर, दिग्विजय साहू, शुभम बाघ, साजन यादव समेत कई गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे।


महतारी वंदन योजना की हितग्राही और कार्यकर्ता सम्मानित -

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और 'महतारी वंदन योजना' की पात्र महिलाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। अतिथियों ने केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बच्चों के साथ-साथ वहां मौजूद माताओं व बुजुर्गों से बातचीत की। इस अनूठी पहल ने सामुदायिक जुड़ाव और आपसी सौहार्द का एक बेहतरीन उदाहरण पेश किया।


समुदाय को शासन की योजनाओं से जोड़ने का माध्यम: विजय लक्ष्मी जांगड़े -

मुख्य अतिथि विजय लक्ष्मी जांगड़े ने अपने संबोधन में कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र केवल शुरुआती शिक्षा और पोषण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह ग्रामीण परिवारों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का एक सशक्त मंच हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों और माताओं के स्वास्थ्य की देखरेख के साथ-साथ सरकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुँचाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका सराहनीय है।


सामूहिक चर्चा से मजबूत हो रहा है ग्रामीण परिवेश -

जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर ने कहा कि 'आंगन मिलन' जैसे आयोजनों से केंद्रों पर एक सकारात्मक और आत्मीय वातावरण बन रहा है। इससे ग्रामीणों को बच्चों के पोषण, शिक्षा और महिला कल्याण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर एक मंच पर बैठकर चर्चा करने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से जागरूक होकर योजनाओं का पूरा लाभ उठाने की अपील की।


कार्यक्रम का समापन आपसी संवाद और एक-दूसरे के प्रति सहयोग की भावना के साथ हुआ। उपस्थित ग्रामीणों ने इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए इसे सामुदायिक विकास के लिए बेहद उपयोगी बताया।


  • ग्राम बेलसोंडा के आंगनबाड़ी केंद्र क्र.-3 में हुआ विशेष आयोजन।

  • महतारी वंदन योजना की महिलाओं और कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान।

  • बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण पर की गई चर्चा।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html