महासमुंद: पेट्रोल पंप के पास हाईवा की टक्कर से स्कूटी सवार युवती की मौत....
- ANIS LALA DANI

- 1 day ago
- 1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
महासमुंद के शेर पेट्रोल पंप के पास अपनी माँ के साथ स्कूटी में महासमुंद आ रही युवती की हाईवा वाहन के ठोकर मार देने से घटना स्थल पर मृत्यु हो गई, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है | मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नं 05 नयापारा महासमुंद निवासी अब्दूल सत्तार बस कंडक्टकरी का काम करता है, जिसकी लड़की समीम बानो एवं पत्नीं हकीदा बानो के स्कुटी क्रं0 CG04KW8712 से ग्राम कोसमखुंटा से महासमुंद आ रहे थे |
इसी दौरान करीबन 11:30 बजे ग्राम शेर पेट्रोल पंप के पास हाईवा क्रं0 CG 06 GR 4105 के चालक द्वारा अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए अब्दूल की बेटी के स्कुटी को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे समीम बानो को गंभीर चोंटे लगने से घटना स्थल मे ही मृत्यु हो गई है एवं हकीदा बानो को गंभीर चोंट लगा है जिसका ईलाज सोहम अस्पसताल महासमुंद में चल रहा है | वही मामले में पुलिस ने हाईवा क्रं0 CG 06 GR 4105 के आरोपी चालक पर अपराध धारा 106(1)-BNS, 125(a)-BNS, 281-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया |




.jpg)











Comments