महासमुंद: शादी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे युवक को ट्रक ने मारी ठोकर.....
- ANIS LALA DANI

- 49 minutes ago
- 1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
महासमुंद: शादी कार्यक्रम में शामिल होने अपने जा रहे एक व्यक्ति को पेट्रोल पम्प बेलसोडा के पास ट्रक ने ठोकर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई | मिली जानकारी के अनुसार प्रहलाद राजपूत 16 अप्रैल 2026 को अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 06 D 4349 में शादी कार्यक्रम में शामिल होने अपने ग्राम कोसमी से ग्राम बेलसोण्डा जा रहा था, तभी एच पी पेट्रोल पम्प बेलसोडा के पास घोडारी की ओर से आ रही ट्रक क्रमांक CG 06 M 1557 के चालक ने अपने वाहन को तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए प्रहलाद की मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्कसीडेंट कर दिया जिससे प्रहलाद राजपूत को गंभीर चोट लगने से ईलाज के लिये जिला अस्पताल महासमुंद लेकर गये थे जो प्रथामिक उपचार के बाद वापस घर चले गये थे, परंतु 20 अप्रैल 2026 को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मेकाहारा अस्पताल (रायपुर) में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान दिनांक 21 अप्रैल 2026 की सुबह 07:15 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया | वही पीएम रिपोर्ट में प्रहलाद की मृत्यु का कारण शरीर पर कई जगह लगी गंभीर चोटों और आघात (ट्रॉमा) के कारण हुई है लेख किया है | जिसपर पुलिस ने आरोपी ट्रक कमाक सीजी 06 एम 1557 के चालक का कृत्य अपराध धारा 281, 125 (A), 106 (1) बी.एन.एस. का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है |




.jpg)











Comments