महासमुंद: 48 गांवों की पेयजल योजना को लगा झटका, 100 DI पाइप चोरी....
- ANIS LALA DANI

- 18 hours ago
- 1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
तुमगांव थाना क्षेत्र से शुद्ध पेयजल आपूर्ति का लगाये जा रहे 100 DI पाईप की चोरी कर ली गई है, जिसकी कीमत करीब 10 लाख बताई गई है | अजय अग्रवाल ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा सामोदा-अछोला मल्टी विलेज वॉटर सप्लाई प्रोजेक्ट का कार्य किया जा रहा है, यह परियोजना लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE Department) महासमुंद के अंतर्गत संचालित एक प्रतिष्ठित सरकारी योजना है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र के 48 से अधिक गाँवों को शुद्ध पेयजल की सुविधा प्रदान करना है | बताया गया इस परियोजना के अंतर्गत गोदारी से कुहरी मोड तक पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जाना है, इसके लिए परियोजना स्थल के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग के पास, ग्राम कुहरी मोड़ के नजदीक DI पाइप का स्टॉक रखा गया था, जिसे 10 नवंबर 2025 की रात्रि में किसी अज्ञात व्यक्ति/व्यक्तियों द्वारा लगभग 100 DI पाइप चोरी कर लिए गए | चोरी हुई पाइपों की अनुमानित लागत लगभग 10 लाख रुपए है, इस चोरी से शुद्ध पेयजल आपूर्ति का कार्य विलंबित हो रहा है | पुलिस से इस घटना की जाँच कर शीघ्र कार्रवाई करते हुए चोरी हुई पाइपों को खोजने की मांग कर दोषियों के विरुद्ध कठोर से कठोर दंडात्मक कार्यवाही की मांग की गई है | वही मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अज्ञात के विरुद्ध अपराध धारा 303(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है |




.jpg)











Comments