सात समंदर पार का प्यार: जांजगीर की बेटी ने थामा नीदरलैंड के युवक का हाथ, कानूनी रूप से बंधे परिणय सूत्र में...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक अनूठी प्रेम कहानी सामने आई है। पामगढ़ क्षेत्र के छोटे से भुईगांव की रहने वाली युवती ने यूरोप के नीदरलैंड के रहने वाले युवक के साथ सात फेरे लिए हैं। दोनों की अलग संस्कृति और हजारों किलोमीटर की दूरी भी उनके रिश्ते के आड़े नहीं आई।
भुईगांव के नालापारा निवासी हनोक और सोनिया नथेनियल की 25 वर्षीय बेटी क्रिस्टीना नथेनियल का दिल नीदरलैंड निवासी 32 वर्षीय क्रिस्टीयान एन्ड्रीयश वरबूम पर आ गया। दोनों ने अपने परिवारों की सहमति से जीवनभर साथ निभाने का फैसला किया।

अपर कलेक्टर के समक्ष हुई कानूनी औपचारिकताएं -
शुक्रवार को यह विदेशी जोड़ा अपर कलेक्टर एवं विवाह अधिकारी प्रमोद कुमार गुप्ता के दफ्तर पहुंचा। कागजी कार्रवाई और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों ने विवाह अधिकारी के सामने एक-दूसरे को जीवनसाथी स्वीकार किया। इस दौरान दुल्हन के माता-पिता भी गवाह के रूप में मौजूद रहे। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद विवाह अधिकारी ने प्रमाण-पत्र जारी कर दिया।

चर्चा का विषय बना रिश्ता -
छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचल से निकलकर यूरोप तक जुड़े इस रिश्ते की इलाके में खूब चर्चा हो रही है। हालांकि दोनों की मुलाकात कहां और कैसे हुई, इस बात का खुलासा अभी नहीं हो पाया है। बावजूद इसके, इस अंतरराष्ट्रीय विवाह ने साबित कर दिया है कि आज के दौर में प्यार और रिश्तों की कोई सरहद नहीं होती।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments