google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

लव मैरिज से लगी खूनी साज़िश: शादी के 42 दिन बाद दुल्हन की दफन हत्या....

Jul 16
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। लव मैरिज के 42वें दिन पति ने कथित तौर पर पत्नी को मारकर घर में दफन कर दिया। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 


मुफीदुन मजहर और तस्नीबुन्निशा की बेटी थी। उसका परिवार महाराष्ट्र के नासिक में कबाड़ का कारोबार करता है। मूलरूप से परिवार संतकबीरनगर जिले के दुधारा थाना क्षेत्र के दसहवां गांव का निवासी था। उसकी नासिक में ही मजदूरी करने वाले शमशेर से मुलाकात हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध बने और परिवारों की सहमति के बाद एक जून को डुमरियागंज में दोनों का निकाह हुआ। शादी के बाद मुफीदुन अपने पति के साथ चक मझारी गांव स्थित ससुराल में रहने लगी।


मुफीदुन की मां तस्नीबुन्निशा का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालवाले दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित करने लगे। 12 जुलाई को शमशेर ने मुझे फोन किया। बोला- तुम्हारी बेटी को मारकर गाड़ दिया है। उस वक्त लगा कि दामाद मजाक कर रहा है। इसलिए उसकी बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। बाद में बेटी से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हो सकी। तब शक हुआ। 


तस्नीबुन्निशा का कहना है कि 13 जुलाई की शाम को दामाद ने डुमरियागंज थाने पहुंचकर अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की। जब यह बात पता चली तो वह 14 जुलाई को डुमरियागंज पुलिस के पास पहुंची और पूरी बात बताई। इसके बाद पुलिस एक्शन मोड में आ गई और शमशेर के घर पहुंची। पुलिस ने घर की तलाशी के दौरान खुदी हुई नई मिट्टी दिखी। इसके बाद मिट्‌टी खोदकर मुफीदुन का शव बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पूछताछ में शमशेर ने बताया कि घटना वाले दिन जब वह घर पहुंचा तो उसकी पत्नी किसी युवक से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोपी ने दावा किया कि गुस्से में उसने पहले पत्नी का गला दबाया और फिर ईंट से उसके सिर पर वार कर दिया। चोटों के कारण मुफीदुन की मौत हो गई।


पुलिस के अनुसार हत्या के बाद आरोपी ने घर के कमरे में करीब छह फीट गहरा गड्ढा खोदा और उसी में पत्नी के शव को दफनाकर ऊपर से मिट्टी डाल दी। घटना के समय उसके माता-पिता घर पर नहीं थे। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि शव दफनाने में आरोपी अकेला था या किसी और ने उसकी मदद की।


पुलिस का कहना है कि आरोपी के कथित बयान की पुष्टि उपलब्ध साक्ष्यों और फोरेंसिक जांच के आधार पर ही की जाएगी। पुलिस आरोपी के कथित वीडियो कॉल वाले दावे की भी जांच कर रही है। इसके लिए दोनों के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की पड़ताल की जा सकती है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html