google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
youtube dp crop.png

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

गारंटी की तरह अटल विश्वास पत्र भी निकला जुमला रायपुर को जलभराव की समस्या से नही मिली मुक्ति

ट्रिपल इंजन सरकार में बारिश की पानी से शहर डूबा,अटल विश्वास पत्र का वादा निकला जुमला

रायपुर/05जुलाई2026/ रायपुर में बारिश की पानी से कालोनी से लेकर बस्ती,सड़क तक डूबने के लिए ट्रिपल इंजन सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा ने अटल विश्वास पत्र जारी कर वादा किया था कि ट्रिपल इंजन की सरकार में बारिश की पानी से उतपन्न जल भराव की समस्या का निदान किया जायेगा।मीनल चौबे ने दावा किया था कि राजधानी में कहाँ कहाँ जलभराव की समस्या है उसे चिन्हाकित कर लिया गया है और ट्रिपल इंजन की सरकार बनते ही उन समस्याओं को हल कर लिया जायेगा।लेकिन अटल विश्वास पत्र भी मोदी की गारंटी की तरह जनता के लिए जुमला साबित हो गया।जलभराव की समस्या हल करने ट्रिपल इंजन की सरकार ने कोई काम नही किया है।जिसका खामियाजा रायपुर शहर के निवासियों को उठाना पड़ रहा है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा रायपुर शहर के लगभग सभी बस्तियां एवं पाश कालोनी में बारिश के कारण नाले का गंदा पानी, कीचड़ ,गन्दनी और जहरीले जीव जंतु घरों में घुस गये।आम लोगो को छोटे छोटे मासूम बच्चों एवं बुजुर्गों को साथ लेकर रातभर घरों में घुसे पानी को बाल्टी एवं अन्य बर्तनों से फेंकना पड़ा अंडर ब्रिज में पानी भर गया जिससे रास्ता बंद हो गया। नालियां जाम होने की शिकायत करते रहे लेकिन निगम अमला नाली जाम खोलने नही पहुँचा।महापौर मीनल चौबे ने भी जनता की पीड़ा नही सुनी।इसे ट्रिपल इंजन सरकार के खिलाफ जनता में भारी नाराजगी है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार जनता के लिए ट्रबल इंजन साबित हो रहा है।कांग्रेस मांग करती है अटल विश्वास पत्र में जनता से किये वादा को तत्काल पूरा किया जाये।राजधानी सहित प्रदेश के सभी निकायों में जलभराव की समस्या का युद्ध स्तर पर निदान किया जाये।

All Videos

All Videos

All Videos
वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

06:09
हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

25:50
खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

10:47
न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

05:21
शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव -  सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव - सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

28:53
डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

00:22
Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

19:00

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html