google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बिजली गिरने की भी चेतावनी, छत्तीसगढ़ में 3 दिन बारिश का अलर्ट...

Aug 20
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर :- छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने 20 अगस्त को प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम और भारी बारिश की आशंका जताई है। साथ ही गरज-चमक के साथ कई जिलों में आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। इसके बाद 21 और 22 अगस्त को भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, लेकिन तेज बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में बारिश की मुख्य वजह उत्तर झारखंड और उससे लगे दक्षिण-पश्चिमी बिहार तथा दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बना अच्छी तरह से चिह्नित निम्न दबाव का क्षेत्र है। इसके साथ मानसून ट्रफ भी सक्रिय है, जो इस सिस्टम के केंद्र से होकर बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इस मौसम प्रणाली के प्रभाव से प्रदेश में लगातार नमी पहुंच रही है, जिसके कारण बारिश का दौर बना हुआ है।


20 अगस्त को राजनांदगांव, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में बारिश की गतिविधियां ज्यादा रहने की संभावना है। इन क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, रायगढ़, कोरबा सहित कई जिलों में हल्की बारिश होने का अनुमान है।


मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। हालांकि 20 अगस्त के बाद भारी बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। इसका मतलब है कि बारिश पूरी तरह नहीं थमेगी, लेकिन लगातार तेज बारिश का दौर कमजोर पड़ सकता है। राजधानी रायपुर में 20 अगस्त को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। शहर में एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।


इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। पिछले 24 घंटों में सुकमा जिले के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई, जबकि बलरामपुर के कुछ इलाकों में भी भारी बारिश हुई। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम 22.2 डिग्री सेल्सियस तापमान पेंड्रा रोड में रिकॉर्ड किया गया।

#मौसम विभाग #बारिश #अलर्ट #brekingADNnews

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html