छत्तीसगढ़ में अनुशासन का पाठ: बिना आमंत्रण भाजपा कार्यालय में प्रवेश वर्जित, कड़े तेवर में दिखीं नेता....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर की राजनीतिक सरगर्मी के बीच वरिष्ठ नेत्री ने राज्य में कदम रखते ही पार्टी के भीतर अनुशासन का चाबुक चला दिया है। पार्टी मुख्यालय पहुंचते ही उन्होंने दो टूक शब्दों में निर्देश जारी कर दिया कि बैठक के लिए अधिकृत लोग ही परिसर में उपस्थित रहें, जबकि अनावश्यक भीड़ या बिना बुलाई मौजूदगी को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है।
राजधानी पहुंचने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री, सांसदों और अन्य प्रमुख पदाधिकारियों के साथ जमीन पर बैठकर प्रधानमंत्री के रेडियो कार्यक्रम के प्रसारण को सुना। इस दो दिवसीय दौरे का मुख्य उद्देश्य सांगठनिक गतिविधियों की समीक्षा करना और आगामी रणनीतियों को अंतिम रूप देना है। तय कार्यक्रम के अनुसार, दिनभर मैराथन बैठकों का दौर चलेगा जिसमें विभिन्न स्तर के पदाधिकारियों, पूर्व जनप्रतिनिधियों और कोर कमेटी के सदस्यों के साथ सिलसिलेवार चर्चा की जाएगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments