google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.00.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01 (2).jpeg

धान खेतों में दिखा तेंदुआ, 4-5 बकरियों का शिकार; ग्रामीणों में दहशत...

4 hours ago
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

कवर्धा :- कवर्धा जिले के ग्राम जैतपुरी में धान के खेतों के बीच तेंदुआ दिखाई देने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के मुताबिक, तेंदुआ इससे पहले भी गांव में कई बार नजर आ चुका है, और अब तक करीब 4 से 5 बकरियों का शिकार कर चुका है। जैतपुरी गांव भोरमदेव अभयारण्य क्षेत्र से लगा हुआ है।


तेंदुए की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। तेंदुए को पकड़ने के लिए विभाग द्वारा ट्रेंकूलाइजेशन की तैयारी की जा रही है। मौके पर वनमंडलाधिकारी निखिल अग्रवाल सहित वन विभाग की टीम मौजूद है। तेंदुए को बेहोश करने के लिए रायपुर के जंगल सफारी

से ट्रेंकूला जा रही है।














विभाग के अनुसार, गन को मौके तक पहुंचने में करीब 2 से 3 घंटे का समय लग सकता है। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है। वहीं, मौके पर तेंदुए को देखने और उसकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण भी जुटे हुए हैं। वन विभाग द्वारा ग्रामीणों से सतर्क रहने और तेंदुए के नजदीक नहीं जाने की अपील की जा रही है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html