google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कानून बनाम परंपरा: क्या घरेलू विवाद हिंसा में बदल रहे हैं......

Jul 15
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, यहां नौ बच्चों की मां पर अपने पति की कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हत्या करने का आरोप है, पुलिस का कहना है कि महिला को शक था कि उसका पति किसी दूसरी महिला के साथ संबंध रखता है और एक दिन उसे और बच्चों को छोड़कर दूसरी शादी कर सकता है | इसी आशंका और लंबे समय से चल रहे पारिवारिक विवाद के बीच उसने वारदात को अंजाम दिया, पुलिस के मुताबिक, यह घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के बाजार खोदरा चिड़िया गांव की है, मृतक की पहचान 45 साल के इडा डुडवे के रूप में हुई है | बताया गया कि 9 और 10 जुलाई की दरम्यानी रात जब इडा घर में सो रहे थे, तभी उन पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई |


घटना के बाद मृतक के भाई ने 10 जुलाई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, शुरुआती जांच में ऐसा लगा कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर हत्या की है, क्योंकि मृतक की पत्नी रुमली बाई ने भी पुलिस को यही कहानी बताई थी, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की, जांच आगे बढ़ने पर पुलिस को पति-पत्नी के बीच लगातार होने वाले विवाद की जानकारी मिली, इसके बाद पुलिस ने रुमली बाई से दोबारा पूछताछ की, पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान महिला ने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली |


पुलिस के अनुसार, रुमली बाई ने बताया कि उसे पति के किसी दूसरी महिला से संबंध होने का संदेह था, उसे डर था कि पति उसे और उनके नौ बच्चों को छोड़कर दूसरी शादी कर लेगा, इसी वजह से दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे, लंबे समय से चल रहे तनाव के बाद उसने कथित तौर पर सोते हुए पति पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, पुलिस का यह भी कहना है कि वारदात के बाद महिला ने खुद को बचाने के लिए अज्ञात हमलावर की कहानी गढ़ी थी, हालांकि, उसके बयानों में विरोधाभास मिलने और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस का शक गहराया, बाद की पूछताछ में उसने कथित तौर पर सच्चाई बता दी, महिला ने यह भी कहा कि उसे डर था कि यदि ससुराल पक्ष को उसके बारे में पता चल गया तो वे उसकी जान ले सकते हैं, खरगोन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नगर) बिट्टू सहगल ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है, दंपति के नौ बच्चे हैं, जिनमें छह बेटियां और तीन बेटे शामिल हैं, बच्चों की उम्र करीब ढाई साल से 16 वर्ष के बीच बताई गई है |

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html