google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कोरबा में कानून व्यवस्था पर सवाल, शराबी युवकों ने ऑटो चालक को लहूलुहान किया....

Jul 25
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

कोरबा कोरबा शहर में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आ रहे हैं। सीएसईबी चौकी क्षेत्र के बुधवारी बाजार स्थित आर. शिशु मंदिर स्कूल के पास देर रात बेखौफ बदमाशों ने एक ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात कुछ युवक सड़क किनारे बैठे हुए थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे ऑटो चालक ने युवकों से रास्ता खाली करने और साइड होने को कहा। इसी बात पर विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते हाथापाई से चाकूबाजी तक पहुंच गया।


आरोप है कि युवकों ने ऑटो चालक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत घायल ऑटो चालक को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस गश्त पर सवाल उठाते हुए कहा कि रात में असामाजिक तत्व खुलेआम सड़कों पर शराब पीते हैं और आए दिन मारपीट व चाकूबाजी जैसी वारदातों को अंजाम देते हैं। सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html