google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

Agrawal nursing home.webp
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg

रायगढ़ पुलिस में बड़े पैमाने पर तबादले, देखें किसे कहाँ मिली नई पदस्थापना...

9 hours ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायगढ़ :- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की ओर से सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक स्तर के पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण और नई पदस्थापना का आदेश जारी किया गया है। आदेश के तहत जिले के विभिन्न थानों, चौकियों, साइबर थाना, यातायात और रक्षित केंद्र में पदस्थ कर्मचारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। जारी सूची के मुताबिक चार सहायक उप निरीक्षकों की पदस्थापना बदली गई है। सहायक उप निरीक्षक राजेश दर्शन को थाना कोतवाली से चौकी खरसिया भेजा गया है।


















उदय सिंह सिदार को चौकी खरसिया से थाना लैलूंगा और प्रेमसाय भगत को थाना लैलूंगा से थाना यातायात में पदस्थ किया गया है। वहीं राजकुमार सिदार को थाना यातायात से थाना भूपदेवपुर स्थानांतरित किया गया है। इसके साथ ही छह प्रधान आरक्षकों की भी नई पदस्थापना की गई है। शिवप्रसाद पैंकरा और लाजरूस मिंज को रक्षित केंद्र से थाना घरघोड़ा भेजा गया है। मनोज मरावी को थाना कोतवाली से थाना धरमजयगढ़ स्थानांतरित किया गया है।


दिव्विजय दास वैष्णव को रक्षित केंद्र से थाना कोतवाली में पदस्थ किया गया है। रेखा नागरे को थाना पुसौर से थाना कोतवाली भेजा गया है, जबकि बसंती खूंटे को रक्षित केंद्र से थाना पुसौर में नई पदस्थापना दी गई है। आरक्षक स्तर पर भी बड़े पैमाने पर बदलाव किया गया है। भूपेन्द्र राठौर को थाना कोतवाली से खरसिया और रोहित कुमार को खरसिया से कोतवाली भेजा गया है। हरेन्द्रपाल जगत को कोतवाली से खरसिया तथा जितेश्वर चौहान को खरसिया से कोतवाली में पदस्थ किया गया है।


संदीप कौशिक का साइबर थाना से कोतवाली स्थानांतरण किया गया है। धीरेन्द्र पाण्डेय और राकेश टोप्पो को रक्षित केंद्र से थाना लैलूंगा भेजा गया है। राजेश राठौर की पदस्थापना के संबंध में संशोधन करते हुए उन्हें थाना छाल में यथावत रखा गया है। जितेन्द्र कुर्रे को चक्रधरनगर से साइबर थाना में नई जिम्मेदारी मिली है। विक्रम कुजूर को पूंजीपथरा से चक्रधरनगर और ललित कुमार प्रधान को रक्षित केंद्र से पूंजीपथरा भेजा गया है। दीपक प्रधान को रक्षित केंद्र से साइबर थाना में पदस्थ किया गया है।


इसी तरह फिलमोन लकड़ा को यातायात से धरमजयगढ़ तथा विकास कुमार तिर्की को लैलूंगा से यातायात में स्थानांतरित किया गया है। अनिता बेक को कोतवाली से साइबर थाना और कुमारी निराला को रक्षित केंद्र से कोतवाली में पदस्थ किया गया है। लीलावती एक्का को चौकी रैरुमाखुर्द से लैलूंगा भेजा गया है। पुलिस विभाग में समय-समय पर प्रशासनिक आवश्यकताओं के आधार पर कर्मचारियों की पदस्थापना में बदलाव किया जाता है। इस फेरबदल के जरिए अलग-अलग थानों और महत्वपूर्ण शाखाओं में आवश्यक पुलिस बल की उपलब्धता सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html