लल्ला सोनवानी को केंद्रीय जेल रायपुर में कराया गया दाखिल...
- ANIS LALA DANI

- 10 hours ago
- 2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर :- गुंडा बदमाश लल्ला सोनवानी को एनएसए के तहत जेल भेजा गया है। गोबरा नवापारा का गुंडा बदमाश एवं अपराध क्र 153/26 धारा 34(2) आबकारी, 25,27 arms act के आरोपी टूमन सोनवानी उर्फ लल्ला के जेल से जमानत पर छूटने की सूचना प्राप्त हुई।उक्त आरोपी के खिलाफ कलेक्टर रायपुर के द्वारा दिनांक 31/07/2026 को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 की धारा 3(2) के तहत अग्रिम आदेश तक रायपुर केंद्रीय जेल में निरुद्ध रखे जाने का आदेश पारित किया गया है की तामीली हेतु टीम रवाना की गई थी। टीम के साथ आरोपी के गुर्गे एवं परिवार के सदस्यों के द्वारा बदसलूकी एवं गालीगलौच की गई जिन्हें उचित तरीके से कार्यवाही कर आरोपी को थाने लाया गया।
थाने से आरोपी को जेल निरुद्ध करने हेतु ले जाते समय Scorpio वाहन एवं मोटर साइकिल से लगभग 15 की संख्या में आकर पुलिस वाहन को रोका गया एवं पुलिस के साथ धक्का मुक्की कर आरोपी को पुलिस हिरासत से छुड़ाने का प्रयास किया गया। इस दौरान आरोपी के गुर्गों एवं महिलाओं के द्वारा उपस्थित पुलिस कर्मियों को पेट्रोल बॉम्ब से उड़ा देने, वाहन एवं थाने को जला देने की धमकी दी गई जिसके बाद लल्ला सोनवानी को केंद्रीय जेल रायपुर में दाखिल कराया गया एवं उक्त आपराधिक कृत्य में शामिल लोगो पर थाना गोबरा नयापरा में 296,351(2),121(1),126(2),132,221,61bns का आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है।
पुलिस के द्वारा अपराध में शामिल वाहन और आरोपियों की पहचान कर तत्काल हिरासत में लेकर वैधानिक कार्यवाही किया गया है। आरोपी के घर और दुकानों में रेड कार्यवाही पुलिस के द्वारा किया गया जिसमे पेट्रोल का अवैध रूप से भंडारण करने पाए जाने पर पृथक से अपराध दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही है ।




.jpg)










