रायपुर में मजदूर की बेरहमी से हत्या; कॉम्प्लेक्स के बाहर खून से लथपथ शव मिला.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
रायपुर राजधानी रायपुर में एक मजदूर की हत्या से सनसनी फैल गई। कोतवाली थाना क्षेत्र में यातायात थाना के सामने स्थित एक कॉम्प्लेक्स के बाहर मजदूर का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान नेहरू नगर निवासी प्रकाश हरिजन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावर ने मजदूर के सिर पर धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी। आशंका जताई जा रही है कि वारदात तड़के सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच हुई।
हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि मृतक का शव कॉम्प्लेक्स के बाहर ही पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके साथ ही सिविल लाइन एसीपी, एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं, जबकि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments