google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कोरबा: आवारा कुत्तों के हमले में 5 वर्षीय बालक की मौत.....

Jul 17
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ -

कोरबा - छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां आवारा कुत्तों के हमले से 5 साल के मासूम की मौत हो गई। यह घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र के दादर गांव की है। यहां 5 से 6 आवारा कुत्तों के झुंड ने पहली कक्षा में पढ़ने वाले मासूम प्रकाश पटेल पर हमला कर दिया। कुत्तों ने उसे बुरी तरह नोच डाला, जिससे उसकी मौके पर ही गंभीर हालत हो गई। मासूम की चीखपुकार सुनकर पिता दौड़ते हुए घटना स्थल पहुंचा और बेटे को अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


मृतक प्रकाश पटेल के पिता किशोर पटेल मूल रूप से जांजगीर-चांपा जिले के रहने वाले हैं। वे परिवार के साथ दादर में रहकर मजदूरी करते हैं। घटना के समय किशोर पटेल एक घर में काम कर रहे थे। उनका बेटा प्रकाश उनसे मिलने आया था और वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया।


कुत्तों ने मासूम को दौड़ा-दौड़ाकर हमला किया और उसके सिर, गले तथा शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें पहुंचाईं। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर पिता दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक कुत्ते उसे गंभीर रूप से घायल कर चुके थे। उन्होंने किसी तरह बेटे को बचाकर तत्काल जिला मेडिकल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।


कुत्तों के आतंक पर रोक लगाने प्रशासन से कार्रवाई की मांग -

घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मासूम की मौत से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक पर चिंता जताते हुए प्रशासन से तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। मेडिकल अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर मानिकपुर चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। वहीं, इस घटना ने एक बार फिर शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या और आम लोगों, विशेषकर बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html