किशोर महानंद ने CM विष्णुदेव साय से की मुलाकात, गांड़ा समाज की मांगों पर सौंपा ज्ञापन......
- ANIS LALA DANI

- 2 days ago
- 1 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से -
छत्तीसगढ़ राज्य श्रम कल्याण मंडल के नवनियुक्त उपाध्यक्ष किशोर महानंद ने की यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय से मुलाकात आभार ज्ञापित करते हुए गांड़ा समाज की मांगों का दिया पत्र |
गुरूवार की शाम छत्तीसगढ़ राज्य श्रम कल्याण मंडल के नवनियुक्त उपाध्यक्ष किशोर महानंद ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की नये दायित्व छत्तीसगढ़ राज्य श्रम कल्याण मंडल के उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर किशोर महानंद ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया | इस दौरान उन्होंने गांड़ा समाज की बहुप्रतीक्षित मुख्य मांग *जाति प्रमाण पत्र सहित नुआखाई छुट्टी* की तारिख पर त्रुटी सुधार एवं कुछ पीड़ीतों के लिए अनुदान सहायता राशि का मांग पत्र दिया |

*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय * ने बधाई देते हुए उनकी मांगों को सहर्ष स्वीकार किया एवं आश्वस्त किया कि बहुत जल्द ये कार्य हो जाएंगे छात्रों के भविष्य के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और नुआखाई गांड़ा समाज का प्रमुख पर्व है इस पर हमारी सरकार ने छुट्टी घोषित किया है |
*इस भेंटवार्ता में मुख्य रूप से गांड़ा समाज के समाजजनों में भाजपा अजा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत बाघ महिला समाजसेविका भाजपा नेत्री सावित्री जगत अजा मोर्चा जिला महामंत्री जीतू सागर गांड़ा समाज युवा नेता व भाजपा जवाहर नगर मंडल उपाध्यक्ष चंदू बघेल जलदीप नायक भाजपा कार्यकर्ता हुरदा दीप युवा समाजजन प्रमोद महानंद वीर तांडी सावन कुमार अनूप कुमार विक्की छत्री व भूषण सुनिता उपस्थित रहे |




.jpg)







