खैरागढ़: पोला पर्व पर 43वीं बैल दौड़ और मैत्री फुटबॉल मैच का आयोजन.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
खैरागढ़:- पोला पर्व के अवसर पर ऐतिहासिक लाल फतेह सिंह मैदान में नगर पोला उत्सव समिति एवं न्यू दंतेश्वरी स्पोर्टिंग क्लब की ओर से 43वीं बैल दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। बारिश के बावजूद प्रतियोगिता देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग मैदान पहुंचे। इस दौरान क्षेत्र की 48 बैल जोड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। बैल दौड़ से पहले न्यू दंतेश्वरी स्पोर्टिंग क्लब खैरागढ़ और एनएफसी डोंगरगढ़ के बीच मैत्री फुटबॉल मैच खेला गया, जिसमें खैरागढ़ की टीम ने 2-0 से जीत दर्ज की। टीम की ओर से शिवांश बहादुर सिंह और शशांक श्रीवास्तव ने गोल किए। बैल दौड़ प्रतियोगिता में अमलीडीहखुर्द के ईमरान खान ने प्रथम, मुस्का के श्याम साहू ने द्वितीय और अमलीडीहखुर्द के बिट्टू खान ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेताओं को क्रमश: 11 हजार, 7 हजार और 5 हजार रुपये के साथ कृषि सामग्री प्रदान की गई। वहीं बैल सजावट का पुरस्कार धरमपुरा के राजू सिन्हा और स्वस्थ बैल का पुरस्कार पिपरिया के छोटा खान को दिया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह मुख्य अतिथि और नगर पालिका अध्यक्ष गिरजा नंद चंद्राकर अध्यक्षता में शामिल हुए। अतिथियों ने पोला उत्सव को खैरागढ़ की ऐतिहासिक परंपरा बताते हुए आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की। आयोजन में पुलिस विभाग की विशेष भूमिका रही। समिति अध्यक्ष सुशीलकांत पांडे, सचिव प्रबल खत्री सहित पूरी टीम का योगदान रहा।
#khairagarh #bull #race #friendly #football match #polafestival #breakingADNnews







.jpg)
.jpeg)
.jpeg)









Comments