रजिस्ट्री के नाम पर करता रहा टालमटोल, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
जमीन को भारमुक्त बताकर 49.70 लाख रुपये की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार...
आरोपी द्वारा जमीन बैंक में बंधक होने की बात छिपाकर 49.70 लाख ऐंठे, आरोपी हरिशंकर गुप्ता न्यायिक रिमांड पर...
आरोपी द्वारा एक जमीन का सौदा कर दूसरे को बेची भूमि, दूसरी संपत्ति पर भी लिया 20 लाख लेकर किया धोखाधड़ी...
घटना का विवरण...
जांजगीर चांपा:- जिले के थाना चांपा क्षेत्र का मामला थाना चांपा में प्रार्थी वरुण सोमानी निवासी तहसील रोड बरपाली चौक चांपा द्वारा शिकायत प्रस्तुत की गई थी। शिकायत के अनुसार आरोपी हरिशंकर गुप्ता उम्र 44 साल निवासी मारुति विहार कॉलोनी चांपा ने ग्राम पोड़ीकला स्थित कुल 22 खसरों की 4.95 एकड़ भूमि को भारमुक्त एवं विवादरहित बताकर 29.70 लाख रुपये में सौदा किया। आरोपी ने पूरी रकम प्राप्त कर दिनांक 14.07.25 को विक्रय इकरारनामा निष्पादित कराया।
बाद में आरोपी द्वारा उक्त भूमि में से 09 खसरों की कुल 2.37 एकड़ भूमि अन्य व्यक्ति को विक्रय कर रजिस्ट्री करा दी गई। शेष भूमि की रजिस्ट्री के लिए कहने पर आरोपी द्वारा लगातार टालमटोल की गई। राजस्व अभिलेखों की जांच में उक्त भूमि के बैंक में बंधक होने की जानकारी सामने आई। इसी प्रकार आरोपी ने प्रार्थी के पिता से भी चांपा स्थित भूमि-मकान को भारमुक्त एवं विवादरहित बताकर 20 लाख रुपये प्राप्त किए थे। बाद में उक्त संपत्ति के भी बैंक में बंधक होने की जानकारी सामने आई।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना चांपा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर डॉ. यूलैंडन यार्क के कुशल मार्गदर्शन में थाना चांपा पुलिस द्वारा त्वरित विवेचना कार्यवाही करते हुए आरोपी हरिशंकर गुप्ता को पकड़ा जिसको घटना के संबंध में पूछताछ एवं आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक कमलेश कुमार सेन्डे थाना प्रभारी चांपा, प्रधान आरक्षक सुनील सिंह एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)











Comments