google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

हनुमान जन्मोत्सव पर करणी सेना परिवार द्वारा की जाएगी - खारुन गंगा महाआरती...

Apr 22, 2024
1 min read





























पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

दिनांक 23 अप्रैल 2024 | मंगलवार को संध्या 05 बजे से चैत्र पूर्णिमा के दिन करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष तथा खारुन गंगा महाआरती जनसेवा समिति के प्रमुख वीरेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में बनारस की तर्ज पर महादेव घाट रायपुर दीपकों की रौशनी से जगमगा उठेगा और निरंतर क्रम में 18 वीं बार की जाएगी खारुन गंगा महाआरती।

यह महाआरती दिसंबर 2022 से शुरु होकर प्रत्येक महीने की पूर्णिमा को अबाध रूप से रायपुर के महादेव घाट में संपन्न होती आ रही है जिसमें प्रति माह बृहद संख्या में श्रद्धालु मन में आस्था और विश्वास लेकर माँ खारुन गंगा मैया और बाबा हटकेश्वर महादेव की वंदना के संकल्प के साथ एकत्रित होते हैं। तोमर द्वारा आरंभ की गई यह परंपरा एक मासिक लोकपर्व के रूप में जन आकर्षण का केंद्र बन चुकी है जिसमें हर माह श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या इसके सफ़ल होने का प्रमाण स्वयं प्रदर्शित करती है।

इस माह भी तोमर ने अपनी पूरी टीम से साथ शहर भर के सनातनी श्रद्धालुओं से आह्वान किया है कि चैत्र पूर्णिमा की इस संध्या पर महादेव घाट में उपस्थित होकर अधिक से अधिक संख्या में खारुन गंगा महाआरती के लिए उपस्थित होवें और भारत की समस्त नदियों को स्वच्छ रखने के संकल्प के साथ पुण्यलाभ के भागी बनें।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html