जस्टिन ट्रूडो की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कुचलने की कोशिश शर्मनाक: मस्क....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
सैन फ्रांसिस्को । टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की अभिव्यक्ति की आजादी को कुचलने की कोशिश के लिए आलोचना की और इसे शर्मनाक बताया। उन्होंने कनाडा सरकार द्वारा ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्मों के लिए पंजीकरण अनिवार्य करने के बाद प्रतिक्रिया व्यक्त की।
लेखक-पत्रकार ग्लेन ग्रीनवाल्ड ने एक्स पर पोस्ट किया कि दुनिया की सबसे दमनकारी ऑनलाइन सेंसरशिप योजनाओं में से एक से लैस कनाडाई सरकार ने घोषणा की है कि पॉडकास्ट की पेशकश करने वाली सभी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सेवाओं को अनुमति के लिए औपचारिक रूप से पंजीकृत होना चाहिए। ट्रूडो कनाडा में अभिव्यक्ति की आज़ादी को कुचलने की कोशिश कर रहे हैं। शर्मनाक। जब उनके एक अनुयायी ने पोस्ट किया कि ट्रूडो को अपना नाम बदलकर फाल्सेड्यू कर लेना चाहिए, तो टेक अरबपति ने रोते हुए चेहरे वाले इमोजी के साथ प्रतिक्रिया व्यक्त की।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)



Comments