google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

जूनियर डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, धरनास्थल पर ही OPD शुरू...

1 day ago
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर :- राजधानी रायपुर स्थित अंबेडकर अस्पताल और नेहरू मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने नियमित ओपीडी से खुद को अलग रखा, लेकिन मरीजों की परेशानी को देखते हुए धरनास्थल पर ही वैकल्पिक ओपीडी शुरू कर दी। छत्तीसगढ़ के अलग अलग मेडिकल कॉलेजों में जूनियर डॉक्टर गुरुवार से अपनी लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए।

















हड़ताल के दौरान मेडिकल कॉलेज की कैंटीन के सामने जूनियर डॉक्टरों ने मरीजों की जांच की। यहां मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श देने के साथ जरूरत के अनुसार, उपचार भी उपलब्ध कराया गया। डॉक्टरों का कहना है कि आंदोलन के बावजूद मरीजों को इलाज के लिए भटकना न पड़े, इसलिए समानांतर ओपीडी संचालित की जा रही है। इस आंदोलन में इंटर्न, पीजी रेजिडेंट, पोस्ट पीजी, पीजी बॉन्डेड और एमबीबीएस बॉन्डेड डॉक्टर शामिल हैं।


जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के मुताबिक, अपनी मांगों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के साथ चर्चा हो चुकी है। बातचीत के दौरान शासन की ओर से डॉक्टरों से उनकी मांगों का लिखित प्रस्ताव मांगा गया था। एसोसिएशन का कहना है कि प्रस्ताव शासन को सौंपा जा चुका है, लेकिन अब तक मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है।


जूनियर डॉक्टरों की मांगों में एमबीबीएस के बाद पीजी और पोस्ट पीजी करने वाले डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी शामिल है। इसके अलावा पीजी बॉन्ड को लेकर भी डॉक्टरों ने बदलाव की मांग रखी है।

Comments


Gemini_Generated_Image_sztsvlsztsvlszts copy (1).jpg

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html