google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

Jio IPO की तारीख आई सामने, 21 से 23 अक्टूबर तक खुलने की संभावना...

Oct 3
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

Reliance Industries की डिजिटल होल्डिंग कंपनी Jio Platforms का बहुप्रतीक्षित IPO इसी महीने शेयर बाजार में दस्तक दे सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, Jio Platforms का सार्वजनिक निर्गम 21 अक्टूबर 2026 से सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने की संभावना है और यह 23 अक्टूबर तक चल सकता है। हालांकि, अंतिम तारीख बाजार की परिस्थितियों और अन्य प्रक्रियाओं के आधार पर बदल सकती है।कैलेंडर देखें Jio Platforms ने जून 2026 में IPO के लिए अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस यानी DRHP सेबी के पास दाखिल किया था।


इसके बाद 28 अगस्त को कंपनी को सेबी की ओर से जरूरी ऑब्जर्वेशन मिल गए, जिससे IPO लॉन्च करने का रास्ता साफ हुआ। अब कंपनी इश्यू को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में है।प्रस्तावित IPO पूरी तरह फ्रेश इश्यू होगा। यानी इसमें मौजूदा शेयरधारकों की हिस्सेदारी बेचने वाला ऑफर फॉर सेल यानी OFS शामिल नहीं है। कंपनी ने करीब 27 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी करने का प्रस्ताव रखा है। IPO से जुटाई जाने वाली रकम का बड़ा हिस्सा Reliance Jio Infocomm के बकाया कर्ज को चुकाने या उसका प्री-पेमेंट करने में इस्तेमाल किया जाना है।


DRHP के मुताबिक, करीब ₹27,500 करोड़ की रकम का इस्तेमाल Reliance Jio Infocomm की कुछ उधारियों के भुगतान के लिए किया जाएगा। बाकी राशि सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए रखी जाएगी। इस तरह IPO का एक प्रमुख उद्देश्य कंपनी की देनदारी को कम करना है। Jio Platforms को केवल टेलीकॉम कंपनी के तौर पर नहीं देखा जाता। इसके कारोबार में मोबाइल कनेक्टिविटी के साथ फिक्स्ड ब्रॉडबैंड, डिजिटल सेवाएं, एंटरप्राइज टेक्नोलॉजी और अन्य डिजिटल कारोबार शामिल हैं।


मार्च 2026 तक Reliance Jio Infocomm के ग्राहकों की संख्या करीब 52.44 करोड़ बताई गई थी। कंपनी के मुताबिक, इसी अवधि में उसका 5G ग्राहक आधार करीब 26.85 करोड़ था। कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन पर भी निवेशकों की नजर है। Jio Platforms के संचालन से होने वाला राजस्व वित्त वर्ष 2024 के ₹1,09,558 करोड़ से बढ़कर वित्त वर्ष 2026 में ₹1,46,885 करोड़ हो गया। इसी अवधि में EBITDA ₹54,959 करोड़ से बढ़कर ₹76,255 करोड़ पहुंचा।


रिपोर्टों के अनुसार, कंपनी ने विदेशी संस्थागत निवेशकों के साथ बैठकें और रोडशो पूरे किए हैं। संभावित निवेशकों से मिले फीडबैक के आधार पर IPO की कीमत और वैल्यूएशन को अंतिम रूप दिया जाना है। अभी इश्यू का अंतिम प्राइस बैंड आधिकारिक रूप से तय नहीं हुआ है। मौजूदा प्रस्ताव के अनुसार, इश्यू का एक हिस्सा रिटेल और HNI निवेशकों के लिए तथा बाकी हिस्सा संस्थागत निवेशकों के लिए रखा जा सकता है।


रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि एंकर बुक 19 अक्टूबर को खुल सकती है और शेयरों की लिस्टिंग 28 अक्टूबर के आसपास लक्षित की जा रही है। ये सभी तारीखें बाजार परिस्थितियों और अंतिम मंजूरियों के अधीन हैं। Jio Platforms का IPO भारतीय प्राथमिक बाजार के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कंपनी ने अपने DRHP में करीब ₹27,500 करोड़ कर्ज भुगतान के लिए रखने की योजना बताई है, जबकि इश्यू का अंतिम आकार, कीमत और मूल्यांकन अभी अंतिम रूप में सामने नहीं आया है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html