झारखंड - टीचर पद पर निकली भर्ती, 80 हजार से ज्यादा है महीने की सैलरी देखें पोस्ट ....

टीचर पद पर सरकारी नौकरी की तलाश है तो अप्लाई कर सकते हैं | झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने 26 हजार पद पर वैकेंसी निकाली है | ये पद पी.आर.टी और टी.जी.टी टीचर के हैं | इनके लिए केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है | ऐसा करने के लिए आपको जेएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा. यहां से आप नोटिस भी देख सकते हैं और एप्लीकेशन लिंक खुलने के बाद फॉर्म भी भर सकते हैं. इन कामों के लिए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट का पता ये है – jssc.nic.in. कब से कर सकेंगे अप्लाई :- अभी झारखंड टीचर के इन पद के लिए केवल नोटिस रिलीज हुआ है. आवेदन शुरू होंगे 8 अगस्त 2023 से और इन पद पर अप्लाई करने की लास्ट डेट है 07 सितंबर 2023 है. एप्लीकेशन फीस भरने की लास्ट डेट 09 सितंबर 2023 है. फोटो, सिग्नेचर आदि अपलोड करके प्रिंट आउट 11 सितंबर की मध्य रात्रि तक निकाला जा सकता है | करेक्शन विंडो 13 से 15 सितंबर 2023 के बीच खुलेगी. इनके लिए चयन झारखंड प्रशिक्षित प्राथमिक शिक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के माध्यम से होगा. ये आवेदन इसी परीक्षा के लिए आमंत्रित किए गए हैं |
वैकेंसी डिटेल :- इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 26001 पद भरे जाएंगे. इनमें से झारखंड पी.आर.टी के 11000 पद हैं और झारखंड टी.जी.टी के 15001 पद हैं. अगर आयु सीमा की बात करें तो इन पद के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट की उम्र 21 से 40 साल के बीच होनी चाहिए | कौन कर सकता है अप्लाई शैक्षिक योग्यता की बात करें तो आवेदन करने के लिए योग्यता पद और विषय के मुताबिक है | बेहतर होगा हर पद का डिटेल अलग-अलग जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर दिया नोटिस चेक कर लें. सेलेक्ट होने पर सैलरी भी पद के मुताबिक है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments