google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

ज्वेलरी दुकान की दीवार में गड्ढा कर लूट गए 20 लाख के जेवर और नकदी...

Aug 10
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर :- रायपुर के रावतपुरा कॉलोनी में चोरों ने सराफा दुकान को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान की दीवार में गड्ढा कर अंदर दाखिल हुए और करीब 20 किलो चांदी के जेवर, सोने के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान की कीमत 20 लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, चोरों ने रावतपुरा कॉलोनी स्थित श्री गुरु ज्वेलर्स को निशाना बनाया। रात के समय चोरों ने पहले दुकान की दीवार को तोड़ा और उसमें गड्ढा बनाया। इसके बाद इसी रास्ते से दुकान के अंदर प्रवेश किया। चोरों ने दुकान में रखे चांदी के जेवर, सोने के आभूषण और कैश को समेटा और मौके से फरार हो गए।


दुकान संचालक को चोरी की जानकारी दुकान खोलने के बाद हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची टिकरापारा पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस की टीम दुकान और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। फुटेज में चोरों की गतिविधियां और वारदात के दौरान इस्तेमाल किए गए रास्ते की जानकारी मिलने की उम्मीद है। पुलिस आसपास के इलाकों में भी संदिग्धों की तलाश कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चोरी में एक से ज्यादा लोगों के शामिल होने की आशंका है।


पुलिस दुकान में लगे कैमरों के अलावा आसपास के मार्गों पर लगे CCTV की भी जांच कर रही है। चोरी गए सामान की वास्तविक कीमत और मात्रा का भी आकलन किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html