google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मंदिर से लाखों के जेवर की हुई चोरी,जाँच में जुटी पुलिस...

Aug 5, 2023
2 min read































































जांजगीर-चांपा जिले में एक मंदिर में ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। घिवरा गांव के डोकरी दाई मंदिर में 1 से 2 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात की चोरी की गई है। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। पूरा मामला बिर्रा थाना इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, घिवरा गांव के डोकरी दाई मंदिर में शनिवार रात करीब 1 से 2 बजे चोरी हुई है। मंदिर के सामने शटर में लगे ताले को तोड़ कर आरोपी मंदिर के अंदर घुसा। सुबह 6 बजे जब पुजारी मंदिर में आरती करने पहुंचा तो तब इसका खुलासा हुआ। मंदिर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी चोरी करते दिख रहा है। जिसमें 1 बजकर 42 मिनट पर आरोपी सबसे पहले घुसकर हाथ जोड़ता है।

नीचे झुककर भी माता की प्रतिमा को प्रणाम करता है। हाथ जोड़ने के बाद आरोपी प्रतिमा में लगा हार और सोने-चांदी के बाकी जेवरात भी निकालने लगता है। आरोपी सबसे पहले एक बड़ा सा हार निकालकर जेब में डालता है। जिसके बाद एक-एककर बाकी जेवरात भी निकालकर मौके से फरार हो गया।आरोपी ने अपने चेहरे पर गमछा भी बांधा हुआ था। जिससे उसकी पहचान ना हो सके। पुजारी ने फोन के जरिए पुलिस को सूचना दी जिसके बाद बिर्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही डॉग स्कॉड की मदद से भी जांच-पड़ताल की जा रही है। मंदिर में चोरी की वारदात को गंभीरता से लेते हुए एसपी विजय अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे। एसपी ने भी मंदिर परिसर का जायजा लिया और टीम को भी निर्देशित किया। मंदिर में चोरी की घटना सुनते ही परिसर में भी ग्रामीणों की भीड़ लग गई है। किसी तरह ग्रामीणों को वहां से हटाकर पुलिस ने मौके की जांच की है।साइबर सेल की टीम और पुलिस चोर की तलाश में जुटी हुई है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html