जंतर - मंतर विवाद समाप्त: पीएम के माफ करने के बाद शिकायत वापस.....
- ANIS LALA DANI

- 16 minutes ago
- 1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी के मामले में नया मोड़ आ गया है, इस मामले में शिकायत दर्ज कराने वाली स्मृति सिंह ने अपनी शिकायत वापस लेने का फैसला किया है | उनका कहना है कि नाबालिग की ओर से सार्वजनिक माफी मांगने और प्रधानमंत्री द्वारा बच्चों को माफ किए जाने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया, दरअसल इस फैसले के पीछे दो बड़ी वजहें रहीं | पहली वजह यह कि प्रधानमंत्री ने खुद आगे बढ़कर उस बच्ची को माफ कर दिया, दूसरी वजह यह रही कि नाबालिग ने भी अपनी गलती मानी, उसने सार्वजनिक रूप से वीडियो जारी करके पूरे देश से हाथ जोड़कर माफी मांगी थी |
पूरे मामले की शुरुआत 23 जुलाई को हुई थी, नाबालिग अपने दोस्तों के साथ घूमने निकली थी, रास्ते में जंतर-मंतर पर हो रहे एक प्रदर्शन को देखकर वह वहां रुक गई | माहौल के असर में आकर उसने कुछ ऐसी बातें कह दीं, जो कानून और सामाजिक मर्यादा के खिलाफ थीं, बाद में जब उसे अपनी गलती का अहसास हुआ तो उसने रोते हुए माफी मांगी, उसने कहा कि यह उसकी पहली और आखिरी गलती थी, बच्ची की मां ने भी प्रधानमंत्री के इस रुख को अपनी बेटी के लिए नया जीवनदान बताया | उन्होंने कहा कि यह उनकी बेटी के जन्मदिन पर मिला सबसे बड़ा तोहफा है |




.jpg)










