जांजगीर-चांपा: पामगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, जुआ खेलते 11 आरोपी गिरफ्तार; नगदी, ताशपत्ती और 5 बाइक जब्त....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
जांजगीर-चांपा: जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है। इसी क्रम में थाना पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम कुटरा में पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे 11 आरोपियों को दबोचने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हजारों रुपये नकद, मोटरसाइकिल और ताश की गड्डियां बरामद की हैं।
संयुक्त टीम ने की कार्रवाई -
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के मार्गदर्शन में अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत 01 अक्टूबर 2026 की देर शाम थाना पामगढ़ पुलिस, साइबर थाना और रिस्पांस टीम ने संयुक्त रूप से दबिश दी। ग्राम कुटरा में कुछ लोग अवैध रूप से दांव लगा रहे थे, जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर रंगे हाथों पकड़ लिया।

बरामदगी और कुल प्रकरण -
पुलिस ने इस पूरी कार्रवाई के दौरान कुल 02 अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं। आरोपियों के पास से कुल ₹22,300 नगद, 52 पत्ती ताश और घटनास्थल से 05 मोटरसाइकिल जब्त की गई हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
भूपेन्द्र कश्यप (पिता रोशनलाल, उम्र 20 वर्ष) – निवासी कुटरा, थाना पामगढ़
मनमोहन (पिता मेल सिंह, उम्र 43 वर्ष) – निवासी आरसमेटा
बेनीराम निषाद (पिता हिरऊराम, उम्र 32 वर्ष) – निवासी आरसमेटा
अमन बर्मन (पिता महादेव, उम्र 29 वर्ष) – निवासी पामगढ़
मुकेश कुमार कश्यप (पिता अश्वनी, उम्र 27 वर्ष) – निवासी कुटरा, थाना पामगढ़
आशीष कुमार कश्यप (पिता सुनील कुमार, उम्र 20 वर्ष) – निवासी कुटरा
आर्यन सिंह राठौर (पिता रमेश, उम्र 26 वर्ष) – निवासी कचहरी चौक, जांजगीर
आलोक राठौर (पिता विनोद, उम्र 23 वर्ष) – निवासी पुरानी बस्ती चीतरपारा, जांजगीर
राजन कुमार लहरे (पिता भूख्खा, उम्र 21 वर्ष) – निवासी जोगीडीपा, थाना मुलमुला
सोहित कुमार कश्यप (पिता भूरेलाल, उम्र 34 वर्ष) – निवासी कोसला, थाना पामगढ़
दिनेश कश्यप (पिता दुर्गा प्रसाद, उम्र 28 वर्ष) – निवासी कुटरा, थाना पामगढ़
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका -
इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने में थाना प्रभारी पामगढ़ निरीक्षक राकेश सूर्यवंशी, साइबर थाना प्रभारी भास्कर शर्मा, कंट्रोल रूम प्रभारी सुशील पटेल, सहायक उपनिरीक्षक प्रमोद महार, प्रधान आरक्षक रामलाल मार्कंडेय, आरक्षक सीताराम सूर्यवंशी, भुनेश्वर पटेल, विनोद मनहर, सैनिक अनिल दिनकर और चंद्रशेखर समेत पामगढ़ थाने के पूरी पुलिस स्टॉफ की अहम और सराहनीय भूमिका रही।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments