जांजगीर-चांपा, तालाब में डूबने से भाई-बहन समेत चार बच्चों की मौत....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में बलौदा थाना क्षेत्र के भैंसतरा गांव में तालाब में नहाने गए चार बच्चों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई, मृतकों में तीन लड़की और एक लड़के शामिल हैं. चारों बच्चे तीन अलग-अलग परिवार के थे. इनमें भाई-बहन भी शामिल हैं. इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है. चारों बच्चों के शव को तालाब से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है. बताया जा रहा कि सभी बच्चे 5-8 साल के बीच के हैं.






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments