google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

Agrawal nursing home.webp
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg

जांजगीर-चांपा ड्रग्स बस्ट: 150 नशीली सिरप, 13,800 टेबलेट जब्त...

Sep 3
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

जांजगीर-चांपा :- जांजगीर-चांपा जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। साइबर थाना और चांपा पुलिस की संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन के पास नशीली सिरप और टेबलेट बेचने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कोडीन युक्त 150 नग सिरप और 13 हजार 800 नशीली टेबलेट बरामद करने का दावा किया है। जब्त दवाओं की कुल कीमत करीब 64 हजार 950 रुपए बताई गई है।


पुलिस के मुताबिक जिले में नशीले पदार्थों और प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया है। इसी अभियान के तहत चांपा पुलिस और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। पुलिस को 1 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति चांपा रेलवे स्टेशन के पास मुख्य मार्ग पर नशीली सिरप और टेबलेट लेकर घूम रहे हैं। आरोपियों के बारे में सूचना थी कि वे नशीली दवाओं को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने तत्काल बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की।


पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास स्थित श्याम होटल के आसपास दबिश दी। इस दौरान संदिग्ध युवकों और एक नाबालिग को पकड़ा गया। पुलिस ने उनके पास मौजूद बैग की तलाशी ली तो बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं मिलने का दावा किया गया। तलाशी के दौरान बैग से कोडीन युक्त 150 नग नशीली सिरप और 13 हजार 800 नग नशीली टेबलेट बरामद हुईं। पुलिस के अनुसार जब्त सिरप और टेबलेट की कुल कीमत 64 हजार 950 रुपए है। दवाओं के संबंध में आवश्यक दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने उन्हें जब्त कर लिया और आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान युवराज दास महंत निवासी यादव मोहल्ला चांपा और अमित गोपाल उर्फ रेशू निवासी कोरवापारा चांपा के रूप में हुई है। इनके साथ पकड़े गए एक विधि से संघर्षरत बालक के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चांपा थाने में अपराध क्रमांक 457/2026 दर्ज किया है। प्रकरण में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(C) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।


पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में नशीली सिरप और टेबलेट आरोपियों के पास कहां से पहुंची थीं और इन्हें किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। मामले में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में चांपा थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, साइबर प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा, उप निरीक्षक भवानी सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक मनोज तिग्गा, सुनील सिंह, आरक्षक माखन साहू, गिरीश कश्यप, प्रदीप दुबे, शहबाज खान, गौरीशंकर राय, ईश्वरी राठौर, नितीश विश्वकर्मा, श्याम राठौर सहित पुलिस स्टाफ की भूमिका रही।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html