google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
youtube dp crop.png

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

जगदलपुर: सावन के अंतिम सोमवार को निकली भगवान भूतेश्वर महादेव की भव्य शाही पालकी यात्रा.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

जगदलपुर: सावन के चौथे और अंतिम सोमवार के अवसर पर बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में भगवान भूतेश्वर महादेव की भव्य शाही पालकी यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। रियासतकालीन लक्ष्मी नारायण मंदिर से शुरू हुई यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं और विभिन्न समाजों एवं संगठनों ने पुष्पवर्षा कर भगवान भूतेश्वर महादेव का स्वागत किया। उत्कल समाज बस्तर संभाग की ओर से भैरव मंदिर प्रांगण में उत्कल रीति-रिवाजों के अनुसार भगवान भूतेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना कर पालकी का स्वागत किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया गया। यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। युवाओं ने पारंपरिक धोती-कुर्ते और महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सहभागिता की, जिससे यात्रा की भव्यता और बढ़ गई। पालकी यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। उड़ीसा के कोटपाड़ से पहुंचे अवतार ग्रुप की नाट्य मंडली ने भगवान शिव, भैरव और काली के स्वरूप में शानदार प्रस्तुति दी। टीम के सदस्य हिमांशु रंजन मोहंती ने बताया कि उनकी टीम देश के कई हिस्सों में प्रस्तुति दे चुकी है और पिछले वर्ष उज्जैन में महाकाल की शाही पालकी यात्रा में भी प्रस्तुति दी थी। उन्होंने कहा कि जगदलपुर उनके लिए घर जैसा है और यहां लोगों से हमेशा भरपूर प्रेम मिलता है। भूतेश्वर महादेव समिति के सदस्य अनिल सामंत ने बताया कि भगवान भूतेश्वर महादेव की शाही पालकी यात्रा का यह लगातार पांचवां वर्ष है। हर वर्ष की तरह इस बार भी शहरभर के श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ इसमें हिस्सा लिया। यात्रा लक्ष्मी नारायण मंदिर से शुरू होकर शहर के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों से गुजरते हुए पुनः लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंची। शाही पालकी यात्रा के दौरान सनातनी परंपरा, संस्कृति और आस्था का भव्य संगम देखने को मिला। पूरे शहर में भगवान भोलेनाथ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

All Videos

All Videos

All Videos
वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

06:09
हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

25:50
खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

10:47
न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

05:21
शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव -  सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव - सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

28:53
डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

00:22
Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

19:00

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html