google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कोरबा में जगतगुरु रामभद्राचार्य जी ने किया भव्य मानस मंदिर का लोकार्पण, नौ दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ

Sep 24, 2025
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-

परम सौभाग्य एवं हर्ष की बात है कि पूज्य जगतगुरु रामभद्राचार्य जी महाराज जी ने 16 साल पूर्व माँ भवानी मंदिर कोरबा की माता जी श्रीमती ज्योति पांडेय जी से कहा था कि माता कौशल्या की गोद मे श्रीराम जी का (बालस्वरूप) मंदिर बनाओ। उनकी इच्छा को शिरोधार्य कर धीरे धीरे 15 वर्षो में माता ज्योति पांडेय जी ने कोरबा में भब्य मानस मंदिर का निर्माण करवाया जहा माता कौशल्या की गोद मे बालस्वरूप श्रीराम विराजमान है और मंदिर के चारो तरफ दीवार पर मार्बल में समूर्ण रामचरित मानस अंकित है। तपस्या पूर्ण हुई आज नवरात्रि के पावन पर्व पर जगतगुरु स्वामी* *रामभद्राचार्य* चित्रकूट तुलसी पीठाधीश्वर द्वारा लोकार्पण किया और गुरु जी के श्रीमुख से राम कथा भवानी मंदिर मानस मंदिर प्रांगण कोरबा में 22 सितंबर से 30 सितंबर तक होगी।*

वे 21 सितंबर को सुबह 4 बजे चित्रकूट से चलकर भवानी मंदिर पहुंचे जहां गुरुजी की आरती उतारकर भव्य स्वागत किया गया।

22 सितंबर को मां सर्वमंगला मंदिर में पूजा अर्चना के पश्चात दोपहर 3 बजे कार और बाइक रैली निकाली गई। जो पावर हाउस रोड, टीपीनगर चौक, सीएसईबी चौक कोहड़ियां होते हुए भवानी मंदिर पहुची। सर्वमंगला मंदिर में कैबिनेट मंत्री माननीय लखन देवांगन जी व महापौर जी ने गुरुजी का पुष्पहार से स्वागत किया।

श्रीराम कथा का विवरण


22 सितंबर पहले दिन श्री राम कथा की महिमा सुनाई जाएगी।

23 सितंबर को भगवान शिव पार्वती के विवाह की कथा

24 सितंबर को भगवान श्री राम जन्मोत्सव की कथा

25 सितंबर को प्रभु श्री राम जी के बाल लीला की कथा

26 सितंबर को जगतगुरु श्री रामभद्राचार्य जी के द्वारा माता सीता और श्री राम के विवाह की कथा

27 सितंबर को श्री राम और केवट का प्रसंग

28 सितंबर को श्री राम भरत मिलाप की कथा

29 सितंबर श्री राम सबरी की कथा

30 सितंबर को श्रीराम जी का राज्यभिषेक एवम कथा का विश्राम होगा।

*बाल्यकाल से आंखों की ज्योति न होने के बावजूद अपनी साधना और दिव्य ज्योति से जिन्होंने न सिर्फ सभी धर्म ग्रंथों का अध्ययन किया अपितु कई ग्रंथों की तो स्वयं रचना भी की है। *जिन्होंने रामजन्म भूमि प्रकरण पर ग्रंथों में वर्णित प्रमाण माननीय सर्वोच्च न्यायालय में देकर सबको चकित कर दिया ।*कोरबा वाशी भक्तगण राम कथा का श्रवण कर लाभ उठावे।*


🚩🏹🥁नौ दिवसीय श्री रामकथा दिनाँक :-22/9/2025 सोमवार से 30/9/2025 मंगलवार तक💥


कार्यक्रम स्थल: माँ भवानी मंदिर दर्री डेम ,कोरबा (छत्तीसगढ़) के पावन परिसर पर नव निर्मित मानस मंदिर प्रांगण।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html