google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

जे.सी. सी.जे.युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू ने किया भाजपा प्रवेश

Apr 16, 2024
2 min read



































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

बीस साल बाद छूटा जोगी का साथ

रायपुर छत्तीसगढ़ दिनांक 15/04/24 प्रदेश के कद्दावर ,जन प्रिय वरिष्ठ नेता भाजपा लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने आज हजारों कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन दाखिल किया तथा नामांकन रैली में हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों को संबोधित किया। इस दौरान मंच में उपस्थित प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव, विजय शर्मा, प्रदेशअध्यक्ष किरण देव सिंह जी एवं अनेक मंत्रियों और विधायकों की उपस्थिति में क्षेत्रीय राजनीतिक दल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) अजीत जोगी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू ने आज जनता कांग्रेस के सभी दायित्व, पद और प्राथमिक सदस्यता से त्याग देते हुए भाजपा के विचारधारा से प्रभावित होकर सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रवेश किया ।

इस दौरान प्रदीप साहू ने कहा आज देश मोदी के सुरक्षित हाथों में है और हमारा छत्तीसगढ़ विष्णुदेव साय के मजबूत नेतृत्व के साथ आगे बढ़ रहा है बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर को देश और दुनिया में एक नई पहचान दी है इसलिए भाजपा की विचारधारा से प्रभावित होकर मैंने भाजपा प्रवेश किया है भाजपा में एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में काम करूंगा , पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी उसका पालन करूंगा । इस दौरान प्रदीप साहू को भगवा गमछा पहनाकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने पार्टी में प्रवेश करवाया ।

ज्ञात हो की प्रदीप साहू राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय अजीत जोगी के साथ जुड़कर छात्र राजनीतिक से लगातार 20 वर्षों तक जोगी परिवार और जोगी पार्टी के साथ जुड़कर छत्तीसगढ़ की आवाज को बुलंद करते रहे , जनकल्याण कल्याणकारी और हिंदुत्व को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम करते रहे । प्रदीप साहू के भाजपा प्रवेश करने से प्रदेश भर के हज़ारो साथियों ने निर्णय का स्वागत किया और बधाई और शुभकामनाएँ दी है।


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html