google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

वाहन से लोहा चोरी का खुलासा, डबरी में छिपाकर रखा सामान बरामद...

Sep 14
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

दुर्ग :- दुर्ग जिले के नेवई थाना क्षेत्र के विजय चौक स्टेशन मरोदा में वाहन से करीब 60 हजार रुपये मूल्य के लोहे के सामान की चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में एक अपचारी बालक को अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस के अनुसार, उसने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए लोहे के रॉड, बोल्ट और पाना बरामद किया गया है। मामले में शामिल बताए जा रहे दूसरे व्यक्ति की तलाश की जा रही है।


















पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी जयप्रकाश साव (29), निवासी उमरपोटी रोड, विजय चौक, स्टेशन मरोदा ने नेवई थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 10 सितंबर की शाम करीब 7 बजे उसने वाहन में रखे लोहे के रॉड, हैमर गाइड, ग्रीपर, लोहे का पाना, हैमर बीट सहित अन्य सामान निकालकर अपने कार्यालय के सामने रखा था।


अगले दिन वह दोपहर करीब एक बजे जब वह कार्यालय पहुंचा तो वहां रखा सामान गायब मिला। आसपास तलाश करने के बावजूद सामान का कोई पता नहीं चलने पर उसने नेवई थाने में शिकायत दर्ज कराई। चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई गई। शिकायत के आधार पर नेवई पुलिस ने अपराध क्रमांक 599/2026 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) और 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ प्रार्थी और गवाहों के बयान दर्ज किए। इसके बाद संदिग्धों की तलाश शुरू की गई।


जांच के दौरान पुलिस को नेवई क्षेत्र के एक अपचारी बालक के संबंध में जानकारी मिली। पुलिस ने उसे अभिरक्षा में लेकर विधि अनुसार पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में उसने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर लोहे का सामान चोरी करने की बात बताई। पुलिस का कहना है कि चोरी करने के बाद सामान को तत्काल बेचने के बजाय विजय चौक स्टेशन मरोदा के पास स्थित एक डबरी में छिपाकर रखा गया था।


बाद में उसे बेचने की योजना थी। अपचारी बालक की निशानदेही पर पुलिस टीम संबंधित स्थान पर पहुंची और वहां से चोरी की सामग्री बरामद की। बरामद सामग्री में छह पुराने बोरवेल के लोहे के रॉड, तीन लोहे के बोल्ट और एक लोहे का पाना शामिल है। सामग्री को विधिवत जब्त कर प्रकरण में शामिल किया गया है। चोरी हुए अन्य सामान और मामले में शामिल बताए जा रहे दूसरे व्यक्ति के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।


पुलिस ने अपचारी बालक को 13 सितंबर को विधि अनुसार अभिरक्षा में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया। किशोर न्याय कानून के प्रावधानों के कारण उसकी पहचान से संबंधित विवरण सार्वजनिक नहीं किया गया है।


इस कार्रवाई में निरीक्षक अनिल कुमार साहू, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक जयप्रकाश खाण्डेकर, प्रधान आरक्षक नंदलाल सिंह, आरक्षक रवि बिसाई, शाहबाज खान और विजय कुर्रे की भूमिका रही। दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपने वाहनों, कार्यालयों और खुले स्थानों पर रखी कीमती सामग्री की सुरक्षा को लेकर सावधानी बरतने की अपील की है। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी थाने को देने की बात कही है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html