google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

Agrawal nursing home.webp
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg

रायपुर में अंतर्राज्यीय मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश...

1 hour ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर :- राजधानी में मोबाइल लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अंतर्राज्यीय सिंडिकेट का कबीर नगर पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, इस गिरोह का नेटवर्क रायपुर से लेकर ओडिशा और राजस्थान तक फैला हुआ था। कार्रवाई में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है और करीब 100 मोबाइल चोरी एवं लूट की घटनाओं का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर 14 मोबाइल फोन और 2 लैपटॉप जब्त किए हैं। मामले में आगे की पूछताछ और जांच जारी है।



















पुलिस के अनुसार, मोबाइल लूट और चोरी की घटनाओं की जांच के दौरान घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। इसी दौरान पुलिस को एक संदिग्ध युवक की पहचान हुई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शहजाद अली उर्फ भिंडी निवासी रावाभाटा, थाना खमतराई को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि वह पहले भी मोबाइल लूट के मामले में जेल जा चुका है। शहजाद से पूछताछ के बाद पुलिस को गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचने में मदद मिली।


पुलिस जांच में सामने आया कि रायपुर में चोरी और लूटे गए मोबाइल फोन को स्थानीय बाजार में बेचने के बजाय ओडिशा भेजा जाता था। शहजाद की निशानदेही पर पुलिस ने उसके साथी कृष दीप और गौरव मझखंड को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि चोरी के मोबाइल ओडिशा के राजखरीयार क्षेत्र में रहने वाले भोदेव मेहर तक पहुंचाए जाते थे।


पुलिस के अनुसार, ओडिशा में भोदेव मेहर मोबाइल दुकान की आड़ में चोरी और लूटे गए मोबाइलों का लॉक खोलने का काम करता था। इसके लिए वह विशेष सॉफ्टवेयर और अनलॉक टूल का इस्तेमाल करता था। जिन मोबाइलों का लॉक सॉफ्टवेयर के जरिए नहीं खुल पाता था, उनमें स्पेयर पार्ट्स और मदरबोर्ड बदलकर उनकी मूल पहचान छिपाने की कोशिश की जाती थी। इसके बाद इन मोबाइलों को सेकंड हैंड फोन बताकर बेच दिया जाता था।


पुलिस जांच में एक और कड़ी राजस्थान के कोटा से जुड़ी मिली। पुलिस के मुताबिक कुछ ऐसे मोबाइल जिन्हें ओडिशा में अनलॉक नहीं किया जा सकता था, उन्हें कोटा निवासी आकाश परेटा के पास भेजा जाता था। आरोप है कि आकाश ऐसे मोबाइलों का लॉक खोलकर उन्हें बाजार में बेचता था। इस तरह रायपुर से चोरी हुआ मोबाइल कई राज्यों से होकर दूसरे ग्राहक तक पहुंच जाता था।


पुलिस ने बताया कि इस मामले में केवल मोबाइल लूट करने वालों तक कार्रवाई सीमित नहीं रखी गई। कबीर नगर पुलिस और साइबर टीम ने तकनीकी जांच के माध्यम से मोबाइल चोरी की पूरी कड़ी को ट्रेस किया। जांच में मोबाइल चोरी, परिवहन, लॉक खोलने, पहचान बदलने और बिक्री तक की प्रक्रिया का खुलासा किया गया। इसके बाद रायपुर, ओडिशा और राजस्थान से जुड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।


गिरफ्तार आरोपी -

  1. शहजाद अली उर्फ भिंडी (32 वर्ष),

  2. गौरव मझखंड (26 वर्ष),

  3. कृष दीप (20 वर्ष),

  4. भोदेव मेहर (20 वर्ष) और

आकाश परेटा (27 वर्ष) शामिल हैं।


पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने बताया कि मोबाइल लूट और चोरी में शामिल आरोपियों तथा उनके नेटवर्क के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html