google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.00.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01 (2).jpeg

जिला पंचायत सभागार में जनहित और विकास योजनाओं पर गहन मंथन.....

1 hour ago
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

रायगढ़:- जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोक निर्माण, शिक्षा, वन, स्वास्थ्य, राजस्व, गौण खनिज, प्रधानमंत्री आवास, उद्योग, पर्यावरण, आदिवासी विकास, विद्युत, क्रीड़ा और कृषि विभाग से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
















बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गबेल सहित जिला पंचायत सदस्य और संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। अध्यक्ष शिखा गबेल ने कहा कि मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री की ओर से विकास की राजनीति की बात कही जाती है। इसी दिशा में सामान्य सभा की बैठक में जिले के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में विशेष रूप से जिले की सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाया गया। सदस्यों ने क्षेत्र की समस्याओं और आवश्यकताओं को सामने रखते हुए व्यवस्था में सुधार और जरूरी विकास कार्यों को लेकर विचार-विमर्श किया। वहीं बृजेश गुप्ता ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ किसानों और ग्रामीणों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर सकारात्मक चर्चा की गई। इसके अलावा आगामी 15 सितंबर को शासकीय अवकाश घोषित किए जाने की मांग भी बैठक में रखी गई। जिला पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की आवश्यकताओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाया तथा संबंधित विभागों से आवश्यक कार्रवाई की अपेक्षा जताई।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html