google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

जांजगीर-चांपा में रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में सघन चेकिंग, लावारिस बैग से हथियार बरामद...

Aug 21
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

जांजगीर चांपा :- जांजगीर-चांपा जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा रेलवे स्टेशनों एवं आने-जाने वाली ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत चांपा, अकलतरा एवं कोटमीसोनार रेलवे स्टेशनों पर पुलिस टीमों द्वारा यात्रियों, संदिग्ध व्यक्तियों एवं उनके सामान की गहन जांच की गई।


विशेष रूप से बिहार की ओर से आने वाली ट्रेनों में सुरक्षा के मद्देनजर सतर्कता बढ़ाते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। चेकिंग के दौरान कुछ लावारिस बैगों से हथियार भी बरामद किए गए, जिन्हें पुलिस द्वारा सुरक्षित कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा रेलवे परिसर एवं ट्रेनों में संदिग्ध वस्तु अथवा व्यक्ति दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई है। यात्रियों से पुलिस की अपील रेलवे में सफर करते समय किसी भी प्रकार का हथियार अपने साथ लेकर यात्रा न करें।


बिना वैध अनुमति हथियार रखना अथवा परिवहन करना कानूनन अपराध है। यात्रियों से अपील है कि वे अपने सामान की स्वयं निगरानी रखें तथा किसी भी लावारिस बैग या संदिग्ध वस्तु को न छुएं और तत्काल पुलिस/रेलवे सुरक्षा बल को सूचना दें।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html