google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

Agrawal nursing home.webp
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg

त्यौहारों से पहले रायपुर की प्रकाश व्यवस्था सुधारने के निर्देश....

3 hours ago
2 min read
  • पर्वो के दौरान राजधानी शहर के मुख्य मार्गों में सभी स्ट्रीट लाईट्स जलाया जाना प्राथमिकता से अधिकारीगण सुनिश्चित करें महापौर मीनल चौबे ने दिये सख्त निर्देश....

  • किसी भी मुख्य मार्ग से अंधकार होने लाईट बंद होने की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए, अधिकारीगण सतत मॉनिटरिंग कर पुख्ता प्रकाश व्यवस्था राजधानी शहर में कायम करें-महापौर....

  • विद्युत ठेकेदारो ने महापौर को कार्य में हो रही व्यवहारिक दिक्कतों से अवगत कराया, महापौर ने लंबित विद्युत ठेकेदार देयको के भुगतान हेतु नियमानुसार कार्रवाई करने कहा....
















पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

रायपुर:- आज नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने नगर निगम मुख्यालय में नगर निगम विद्युत विभाग एवं सभी जोनो की विद्युत विभाग की टीमों के साथ आवश्यक बैठक नगर निगम विद्युत विभाग अध्यक्ष सुमन पाण्डेय, मुख्य अभियंता संजय बागडे, कार्यपालन अभियंता संदीप शर्मा, अन्य विद्युत विभाग अधिकारियों, अनुबंधित ठेकेदारों की उपस्थिति में ली। रायपुर नगर निगम क्षेत्र की वर्तमान लचर प्रकाश व्यवस्था पर गहन नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रदेश की राजधानी में प्रकाश व्यवस्था को गंभीरता से लेकर इसे चुस्त दुरूस्त बनाने के संबंध में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये। महापौर मीनल चौबे ने निर्देशित किया है कि गणेश उत्सव पर्व प्रारंभ हो चुका है। इसके बाद नवरात्रि पर्व है, दशहरा, दीपावली पर्व है इसे देखते हुए राजधानी शहर रायपुर के विशेषकर सभी मुख्य मार्गो एवं सभी स्ट्रीट लाईट शत प्रतिशत संख्या में जलाया जाना एवं सतत मॉनिटरिंग कर पुख्ता प्रकाश व्यवस्था प्राथमिकता से सुनिश्चित करवाने का कार्य किया जाये। इसमें कोई भी लापरवाही कदापि सहन नहीं की जायेगी। किसी भी मुख्य मार्ग में लाईट बंद होने अंधकार होने की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। सभी मुख्य मार्गो पर पुख्ता प्रकाश व्यवस्था शीघ्र कायम की जानी चाहिए।

महापौर मीनल चौबे ने नगर निगम विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे स्ट्रीट लाईट प्रबंधन की सतत मॉनिटरिंग करे एवं स्ट्रीट लाईट बंद होने से संबंधित सभी शिकायतो को गंभीरता से तत्काल संज्ञान में लेकर सुधरवाकर चालू करवाने की प्रशासनिक व्यवस्था जनसुविधा हेतु देना पर्वो के अवसर पर सुनिश्चित करें। सभी जोनो के विद्युत शाखा सदस्य वार्डो के मुख्य मार्गो में रात्रि में निरीक्षण कर बंद स्ट्रीट लाईटो में तत्काल आवश्यक सुधार करवाने का कार्य प्राथमिकता से करें एवं प्राप्त जनशिकायतो का नगर निगम क्षेत्र में त्वरित निदान किया जाये।

बैठक में विद्युत ठेकेदारों ने महापौर मीनल चौबे को कुछ जोनो में कार्य संचालन में आ रही व्यवहारिक दिक्कतो से अवगत कराया। इस पर महापौर मीनल चौबे ने अधिकारियों को नियमानुसार प्रक्रिया के तहत विद्युत ठेकेदारों के लंबित देयको का भुगतान करने कार्रवाई करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये। विद्युत ठेकेदारों से महापौर ने उनकी व्यवहारिक समस्याओ की चर्चा कर जानकारी ली। विद्युत ठेकेदारों ने महापौर को बताया कि उन्हें मिलने वाले विद्युत सामानो से वे जिन स्थानो पर स्ट्रीट लाईट सुघर सकती है उसका कार्य अधिकारियों के निर्देशन में करवा देते है। किंतु कुछ इतनी पुरानी एवं खराब विद्युत सामग्रियां होती है जिससे स्ट्रीट लाईट सुधार व्यवहारिक रूप से करवाना संभव नहीं हो पाता है। इस पर महापौर ने अधिकारियों को विद्युत विभाग एवं जोनो में उपलब्ध सामग्रियों एवं पुराने किये गये विद्युत विभाग संधारण कार्यो स्ट्रीट लाईट सुधार कार्यों के विषय में शीघ्र जानकारी देने के निर्देश दिये एवं उपलब्ध संसाधनो का अधिकतम पूर्ण सदूपयोग शहर हित में करने निर्देशित किया।


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html