बस के अंदर वर्दी पहने शख्स ने महिला को गिराकर मारा.....जानें पूरा मामला

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें डीटीसी बस के अंदर पुलिस की वर्दी में एक शख्स महिला के साथ मारपीट करता हुआ दिखाई दे रहा है, जब वह महिला के साथ मारपीट कर रहा था तो वहां मौजूद एक शख्स ने पीड़िता को बचाया और बस से उतार लिया. इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि शख्स महिला को बस में पटककर उसके साथ मारपीट कर रहा है, इस दौरान महिला भी चीखकर मदद मांग रही है, लेकिन काफी देर तक कोई उसकी मदद नहीं कर रहा है, थोड़ी देर बाद एक व्यक्ति ने मारपीट करने वाले शख्स के सिर पर हेलमेट से कई बार मारकर उसे महिला से अलग कराया |
जब बस के अंदर मारपीट हो रही थी, उस दौरान बस खड़ी हुई थी और बस कंडक्टर समेत कई लोग वहां खड़े हुए मारपीट को तमाशा की तरह देख रहे थे, जब दोनों को नीचे उतारा गया तो महिला कह रही थी कि इस शख्स ने धोखा देकर दूसरी शादी कर ली है और हमारा केस कोर्ट में चल रहा है, वहीं इस वायरल वीडियो पर दिल्ली पुलिस का कहना है कि वीडियो एक-दो दिन पुराना है और राजघाट के पास का है, शुरुआती जांच में यह पाया गया है कि महिला और शख्स पति-पत्नी है, दोनों के बीच घरेलू झगड़ा चल रहा है और कोर्ट में केस भी चल रहा है. उसी के चलते दोनों के बीच यह विवाद हुआ |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments