मोदी राज में महंगाई बेतहाशा बढ़ी गरीब और मध्यम वर्ग परेशान - दीपक बैज

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-
त्योहारों के ऐन वक्त पर लगातार बढ़ते दामों ने आम नागरिकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। घरेलू बजट बुरी तरह लड़खड़ा गया है और जरूरी वस्तुओं की कीमतों में भारी उछाल दर्ज किया गया है। रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल और बिजली के भारी भरकम बिलों के साथ-साथ खाद्य तेल, शक्कर और दालों के दाम भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच चुके हैं। जानकारों का कहना है कि जरूरी राशन और सब्जियों की कीमतें दोगुनी होने से आम आदमी की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है।
बाजार में इन दिनों प्याज, लहसुन और टमाटर सहित लगभग सभी हरी सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। इसके अलावा दालों और खाद्य तेलों की बढ़ी कीमतों ने घर की गृहणियों का गणित बिगाड़ दिया है। आयात शुल्क में भारी बढ़ोतरी के कारण खाद्य तेलों के दाम डेढ़ गुना तक बढ़ गए हैं, जिसका सीधा बोझ आम जनता पर पड़ रहा है। स्थानीय स्तर पर उत्पादित होने वाली वस्तुओं के दाम भी नियंत्रण से बाहर हो चुके हैं, जिससे त्योहारी खुशियों पर ग्रहण लग गया है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments