इन्दौर अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिला प्रशासन करेगा वृद्धजनों का सम्मान.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर 01 अक्टूबर को इन्दौर जिले में वृद्धजनों के सम्मान में विभिन्न कार्यक्रम तथा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने कार्यक्रम आयोजित करने और गतिविधियां संपादित करने के लिये विभिन्न विभागों को दायित्व सौंपे हैं।
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर 100 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले वरिष्ठजनों का शतायु सम्मान-शाल, श्रीफल, मिठाई का वितरण उनके घर जाकर किया जायेगा। उक्त कार्य ग्रामीण क्षेत्र में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तथा शहरी क्षेत्र में आयुक्त नगर निगम द्वारा टीम बनाकर किया जायेगा। इस दिन इन्दौर जिले में संचालित वृद्धाश्रमों में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जायेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी टीम बनाकर स्वास्थ्य शिविर आयोजित करेंगे।
इसके अलावा 01 अक्टूबर को सभी वृद्धाश्रम संस्था प्रमुख द्वारा वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्धजनों के लिये इनडोर गेम आयोजित किये जाएंगे। जनरेशन गेप दूर करने के लिये विद्यालय एवं महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं के साथ वृद्धाश्रम में संवाद कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। संवाद कार्यक्रम आयोजित करने के लिये जिला शिक्षा अधिकारी एवं अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा को दायित्व सौंपा गया है। सामाजिक न्याय विभाग के समन्वय से कल्याण मित्र समिति द्वारा संचालित आस्था वृद्धाश्रम में भी वृद्धजनों के लिये कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments