google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज की शुरुआत, टॉस इंग्लैंड के नाम....

Jul 14
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई (मंगलवार) को बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान में हैं. मुकाबले में टॉस इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, भारतीय समयानुसार मैच दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा. टी20 सीरीज में मिली हार के बाद गौतम गंभीर की रणनीति और टीम की दिशा पर सवाल उठने लगे थे. ऐसे में वनडे सीरीज भारतीय टीम के लिए सिर्फ एक नई शुरुआत नहीं, बल्कि आलोचनाओं का जवाब देने का भी मौका है |

इंग्लैंड की प्लेइंग XI: जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग, आदिल राशिद. टीम इंड‍िया की प्लेइंग XI: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा |

एजबेस्टन की पिच रिपोर्ट-

मौसम विभाग के अनुसार मुकाबले के दौरान बारिश की संभावना नहीं है और आसमान साफ रहेगा, एजबेस्टन में पिछला वनडे मई 2025 में खेला गया था, जिसमें इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 400 रन बनाए थे और विपक्षी टीम को सिर्फ 162 रन पर समेट दिया था, हालांकि हाल ही में महिला टी20 विश्व कप के दौरान इसी मैदान पर दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच कम स्कोर वाला मुकाबला भी देखने को मिला था |







Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html