google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायपुर में भारत की विजयी शुरुआत: जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 में 4 विकेट से जीता मुकाबला.....

Oct 17
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- रायपुर:  अपना डेब्यू कर रही निकी प्रसाद ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को रायपुर में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मुकाबले को 4 विकेट से जीत लिया। दिग्गज ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने निकी के आत्मविश्वास की प्रशंसा की है। मैच के बाद दीप्ति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "निकी ने बहुत अच्छा खेला। ईमानदारी से कहूं तो, ऐसा बिल्कुल नहीं लगा कि वह अपना डेब्यू कर रही हैं। ऐसा लगा जैसे उन्होंने देश के लिए पहले भी काफी मैच खेले हैं। एक युवा खिलाड़ी का यह कॉन्फिडेंस कमाल का है – आप टीम को जरूरत पड़ने पर पार्टनरशिप बना रहे हैं, मुश्किल हालात से मैच जीत रहे हैं। मुझे यकीन है कि वह इस मैच से बहुत कॉन्फिडेंस लेगी।"


भारतीय टीम को जीत के लिए जिम्बाब्वे ने 115 रन का लक्ष्य दिया था। टीम इंडिया 19 रन पर अपने 4 शीर्ष विकेट गंवाकर मुश्किल में थी। यहां से निकी प्रसाद ने दीप्ति शर्मा के साथ मिलकर मोर्चा संभाला और छठे विकेट के लिए 63 गेंदों पर 82 रन की साझेदारी कर टीम की जीत सुनिश्चित की। दीप्ति 37 गेंदों पर 8 चौकों की मदद के 49 रन बनाकर आउट हुईं। निकी नाबाद रहीं। वह 35 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से नाबाद 39 रन बनाकर और भारत को जीत दिलाकर वापस लौटीं। भारतीय टीम ने 15.4 ओवर में 6 विकेट पर 116 रन बनाकर मैच 4 विकेट से जीता।


अपने पहले मैच में मुश्किल स्थिति से भारतीय टीम को निकालकर जीत तक पहुंचाने के सफर में निकी ने जिस आत्मविश्वास का परिचय दिया, वो उनके और भारतीय महिला क्रिकेट के सुनहरे भविष्य का संकेत है। दीप्ति शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने शानदार गेंदबाजी भी की थी। दीप्ति को विकेट नहीं मिला था, लेकिन 4 ओवर में उन्होंने सिर्फ 22 रन देकर जिम्बाब्वे को 114 रन पर रोकने में बड़ी भूमिका निभाई थी। जीत के साथ भारतीय टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरा टी20 रायपुर में ही रविवार को खेला जाएगा।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html