google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

राष्ट्र सेवा और सामाजिक एकता के संकल्प के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस.....

Aug 17
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- 

रायपुर: देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जेसीआई सुपर चैप्टर ऑफ रायपुर द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन विमतारा हॉल, शांति नगर, रायपुर में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया, जिसके बाद विभिन्न चैप्टर के सदस्यों द्वारा देशभक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम में लगभग 350 लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जेसीआई रायपुर कैपिटल, जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल, जेसीआई रायपुर संस्कार, जेसीआई रायपुर संगवारी, जेसीआई रायपुर यूथ कैपिटल, जेसीआई रायपुर रॉयल कैपिटल, जेसीआई रायपुर वमांजलि, जेसीआई रायपुर मैक यूनाइटेड, जेसीआई रायपुर उमंग, जे काम एल रायपुर 2.0 एवं जे काम एल रायपुर 1.0 के सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राम अवतार अग्रवाल, अध्यक्ष – अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन एवं उद्योगपति तथा विशिष्ट अतिथि ईश्वर प्रसाद अग्रवाल, अध्यक्ष – महिंद्रा समूह एवं वरिष्ठ समाजसेवी सहित राजेश अग्रवाल, अमिताभ दुबे, अमितेश पाठक एवं लीना वाडेर सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन धरा वीरानी द्वारा किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन भूमिका कर एवं श्रावणी मुकदम ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान विभिन्न चैप्टर के सदस्यों द्वारा देशभक्ति गीत, नृत्य एवं अन्य प्रस्तुतियां दी गईं। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं पदाधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए एकता, नेतृत्व, सेवा और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न चैप्टर के सदस्यों को एक मंच पर जोड़ना तथा देशभक्ति, एकता और सामाजिक सेवा की भावना को मजबूत करना रहा।


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html