जनता से संवाद बढ़ाएं: भाजपा महामंत्री कर्मवीर सिंह....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
बस्तर के पहली यात्रा पर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। यात्रा की शुरुआत उन्होंने दंतेवाड़ा पहुंचकर मां दंतेश्वरी के दरबार में माथा टेककर और आशीर्वाद लेकर की। जगदलपुर स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच पैठ बनाने पर जोर देते हुए महामंत्री ने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे हर वर्ग से सीधा संपर्क साधें। मौजूदा राजनीतिक माहौल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जनता और युवाओं के बीच लगातार संवाद बनाए रखना बेहद जरूरी है। राष्ट्र निर्माण और जनसेवा को ही पार्टी का मुख्य लक्ष्य बताते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी सक्रियता के साथ काम करने की अपील की।

इस दौरान बस्तर सांसद महेश कश्यप, जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, पूर्व विधायक डा सुभाऊ कश्यप और संतोष बाफना समेत कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments