google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

शहर के बीचोंबीच कांड: चाहत शुक्ला ने एसपी कार्यालय पर भरी जुबान, पैदल मार्च कर कोर्ट पहुंचा.....

Jul 17
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

रायगढ़ शहर के पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय के सामने आज नामी बदमाश चाहत शुक्ला ने जमकर हंगामा किया। उसने सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल पर बेहद गंभीर आरोप लगाए। हंगामे के कुछ ही देर बाद कोतवाली पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और शहर में उसका पैदल मार्च निकालते हुए न्यायालय में पेश किया, एसपी कार्यालय के सामने हंगामा करते हुए चाहत शुक्ला ने आरोप लगाया कि सिटी कोतवाली प्रभारी सुखनंदन पटेल राजनीतिक सपोर्ट पर काम कर रहे हैं।


उसने सनसनीखेज दावा किया कि वह वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के रिश्तेदार होने का फायदा उठा रहे हैं और इसी के चलते उसके खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। दो बार जिला बदर होने के बाद अदालत से बरी होने पर चाहत ने पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है, हंगामे के बाद कोतवाली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और पैदल मार्च कराते हुए न्यायालय में पेश किया।



Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html