google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
youtube dp crop.png

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

*ढाई साल में सिर्फ योजनाऐ बंद की ऐसा कुछ शुरू नही किया जिसका आईआईएम के छात्र शोध कर सके-दीपक बैज


रायपुर/05जुलाई 2026/ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की सरकार रिमोट से चलने वाली अनुभवहीन सरकार है।जिसके पास प्रदेश को लेकर कोई विजन रोड मैप नही है जिसका नुकसान प्रदेश को हुआ है।पूर्व कांग्रेस सरकार ने अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की जिससे प्रदेश खुशहाल हुआ था।कांग्रेस सरकार की योजनाओं को अन्य राज्य देखने आते थे।नीति आयोग तारीफ करता था एवं अन्य राज्यो को भी शुरू करने सलाह देता था।उस दौरान आईआईएम जैसे अनेक संस्थान के प्रोफेसर छात्र उन योजनाओं पर शोध करते थे।बीते ढाई साल में भाजपा की सरकार ने कोई नयी योजना शुरू नही की बल्कि पूर्वर्ती सरकार की 17 योजनाओं को बंद किया एवं 20 योजनाओं का नाम बदलकर जारी रखा है।यही वजह है भाजपा सरकार को आईआईएम में प्रशिक्षण लेने पड़ रहा है ये इस सरकार की असफ़लता का प्रमाण है।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार का ये तीसरा चिंतन शिविर है सवाल ये उठता है इसके पहले हुए दो चिन्तन शिविर में आईआईएम के प्रशिक्षण से क्या सीखा?जो सीखा उसे धरातल पर लागू क्यो नही किया।क्योंकि सरकार की अक्षमता के कारण हर वर्ग में गहरी नाराजगी,मायूसी झलक रही है प्रशासनिक अराजकता से प्रदेश थर्रा रहा है।वित्तीय अनियमितता के कारण राज्य पर कर्जभार बढ़ा है बीते ढाई साल में हर माह 2000 करोड़ रु से अधिक कर्ज लिया जा रहा है।कोई नया विकास कार्य कोई नई परियोजना शुरू नही हुई है।स्थिति बेहद गम्भीर है जनता स्वास्थ्य शिक्षा रोजगार सुरक्षा जैसे मूलभूत की समस्याओं से जूझ रही है।चुनावी गारंटी में कोई काम हुआ नही है।ऐसे में सरकार के प्रशिक्षण का क्या औचित्य?


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार ने ढाई साल में सब गुड़ गोबर करने के बाद चिंतन शिविर में सरकार चलाने के गुड़ सीखने का ढोंग कर रही है। अब सरकार का फेयरवेल की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने पिछले ढाई सालों में प्रदेश की जनता को निराश किया है। कोई भी विकास कार्य चालू नहीं कर पाये, युवाओं को निराश किया है, एक भी शिक्षक की भर्ती नहीं कर पाई, युवाओं को रोजगार नहीं दिया, किसानों से धोखा किया और महिलाओं से धोखा किया। अब चिंतन शिविर में फिर से ठगने का एक नया गुण सिखने गये है।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा की ढाई साल में सरकार नाम की संस्था तो कहीं दिखी नहीं कानून व्यवस्था की हालत यह हो गयी की आदमी जिन्दा जलाए जा रहे घर में घुस कर गोलियां मारी जा रही कलेक्टर एसपी कार्यालय जलाये जा रहे युवा रोजगार को तरस रहा किसान खाद को तरस रहा, महिलाये सुरक्षित नहीं भाजपा की सरकार कहीं दिखती ही नहीं और ज़ब सब कुछ बर्बाद कर दिया तो सरकार चलाने के लिए चिंतन कर रहे।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि ढ़ाई साल के कुशासन में यह सरकार अलोकप्रिय हो चुकी है उसी चिंता में शिविर का यह सरकारी इवेंट आयोजित किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ की जनता इस आततायी सरकार से छुटकारा पाने का मन बना चुकी है, चर्चा तो गुजरात पैटर्न में मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रियों को बदलने का है, इस जन विरोधी सरकार को अपने फेयरवेल की तैयारी करनी चाहिए।



All Videos

All Videos

All Videos
वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

06:09
हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

25:50
खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

10:47
न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

05:21
शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव -  सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव - सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

28:53
डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

00:22
Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

19:00

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html