google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
youtube dp crop.png

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

रायपुर में छात्र ने टीचर से की 1.55 करोड़ की ठगी......

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

रायपुर: रायपुर में क्रिप्टो ट्रेडिंग में तय मुनाफा दिलाने का झांसा देकर स्टूडेंट ने अपने टीचर से 1 करोड़ 54 लाख 90 हजार की ठगी कर ली। शिक्षक का आरोप है कि आरोपियों ने शुरुआत में कुछ समय तक मुनाफा देकर उसका भरोसा जीता। इसके बाद अलग-अलग खातों में रकम जमा कराई। जब शिक्षक ने अपनी मूल रकम वापस मांगी तो आरोपी मुंबई से पैसा आने, ट्रेडिंग आईडी ब्लॉक होने और रकम फंसने जैसे बहाने बनाने लगे। बाद में दोबारा निवेश के नाम पर भी पैसे लिए गए और 5 फरवरी 2026 से सभी आरोपी मोबाइल बंद कर मकान छोड़कर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले में आरोपियों की भूमिका और पैसों के लेन-देन की जांच कर रही है। आरोपियों का नाम नेहल अग्रवाल, ललित अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, सीमा अग्रवाल और नमित अग्रवाल है। यह मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है। शिकायतकर्ता पुष्कर जैन ने पुलिस को बताया कि वह कॉमर्स के टीचर हैं। 2020-21 में कोचिंग में स्टूडेंट नेहल अग्रवाल से उनकी पहचान हुई थी।

इसके बाद नेहल ने उन्हें ललित अग्रवाल उर्फ लक्की, विवेक अग्रवाल और अपने कुछ अन्य परिजनों से मिलवाया। आरोपियों ने बताया कि वे क्रिप्टोकरेंसी और USDT ट्रेडिंग का काम करते हैं। उन्होंने दावा किया कि इस कारोबार से हर महीने 25 से 30 प्रतिशत तक मुनाफा होता है। आरोपियों ने पुष्कर जैन को निवेश करने पर 8 से 10 प्रतिशत का तय मुनाफा देने का दावा किया। शिकायत के मुताबिक, 22 अगस्त 2024 से अलग-अलग तारीखों में पुष्कर ने आरोपियों के बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करना शुरू किया। उन्होंने अपनी जमा पूंजी के साथ-साथ बैंक और दूसरे स्रोतों से कर्ज लेकर भी निवेश किया। शुरुआत में कुछ मुनाफा मिलने से उनका आरोपियों पर भरोसा और बढ़ गया। शिक्षक ने बताया कि जब उन्होंने अपनी मूल रकम वापस मांगी तो आरोपी अलग-अलग बहाने बनाने लगे। कभी मुंबई से पैसा आने की बात कही गई तो कभी ट्रेडिंग आईडी ब्लॉक होने और पैसा फंसने का बहाना बनाया गया। जनवरी 2025 में पुष्कर आरोपियों के मोवा स्थित घर पहुंचे और अपनी रकम वापस मांगी। वहां सीमा देवी अग्रवाल, संजय अग्रवाल, ललित अग्रवाल और विवेक अग्रवाल ने उन्हें दो महीने के अंदर पूरी रकम लौटाने का भरोसा दिया।

All Videos

All Videos

All Videos
वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

06:09
हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

25:50
खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

10:47
न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

05:21
शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव -  सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव - सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

28:53
डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

00:22
Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

19:00

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html