google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बिलासपुर में 5-5 लाख की सुपारी देकर बुजुर्ग पर जानलेवा हमला....

Aug 23
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

बिलासपुर: शिशिर कश्यप द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी दिनांक 04.07.2026 के सुबह करीब 07.00 बजे अपनी बेटी को स्कुल छोड़ने गया था। घर वापस आते समय उसके पिता का फोन आया और बताया कि करीब 06.45 बजे मार्निंग वाक मे गया था रेल्वे अस्पताल के पास पहुंचा था उसी समय तीन अज्ञात व्यक्ति मुंह में कपडा बांधे हाथ में डंडा नुकीली वस्तु रखे, आये और अश्लील गाली गलौच देते हुये जान से मार देगे कहकर मारपीट करने लगे। कि रिपोर्ट थाना तारबाहर में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।


आरोपीगणो के द्वारा किया गया कृत्य गंभीर होने से पुलिस उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया है जिनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। उनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली गगन कुमार (भापुसे) के मार्गदर्शन पर निरी. रविशंकर तिवारी थाना प्रभारी थाना तारबाहर एवं एसीसीयू प्रभारी निरी. गोपाल सतपथी के नेतृत्व में टीम बनाकर विवेचना कार्यवाही किया जा रहा था कि विवेचना दौरान सीसीटीव्ही फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यो के आधार पर घटना में उपयोग में लाये गये मोटर सायकल की पहचान कर संदेहियों के संबंध में साक्ष्य एकत्रित किया गया।


पूर्व में आरोपी नितिन टेकाम एवं विधी से संघर्षरत् बालक से पूछताछ करने पर गौरेला पेण्ड्रा निवासी दीपक तिवारी के द्वारा बिलासपुर के एक आदमी की हत्या करने के लिये पांच-पांच लाख रूपये की फिरौती देने का लालच दिया था। जिसके कहने पर गौरेला पेंडा निवासी साहिल सोनकर के साथ मोटर सायकल बजाज पल्सर से बिलासपुर आये थे और दीपक तिवारी भी बिलासपुर आया था उसके इशारे पर मार्निंग वाक पर निकले व्यक्ति को हत्या करने के नियत से रेल्वे अस्पताल बिलासपुर तारबाहर के पास मारपीट कर भाग जाना बताये। फरार आरोपी आंचल साहिल बोले उर्फ साहिल सोनकर की लगातार पतासाजी की जा रही थी जो मुखबीर से सूचना मिला कि आरोपी अपने घर में आने वाले है को घेराबंदी कर पलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया आरोपी द्वारा आहत श्याम कश्यप को अन्य आरोपियो के साथ डंडा से मारकर फरार हो जोना बताये आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा को जप्त कर आरोपी को गिराफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में निरी. रविशंकर तिवारी, उपनिरी रामनरेश यादव, आर. महेन्द्र सोनकर आर. रूपलाल चंद्रा, आर भागीरथी गेदले एवं सायबर टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html