google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

अमृत 2.0 योजना के तहत नगर निगम में एण्ड टू एण्ड ग्राउंड वाटर मैनेजमेंट प्लान पर महत्वपूर्ण बैठक....

5 days ago
2 min read
  • भूजल की स्थिति की विश्लेषण सशक्त जल प्रबंधन के लिए रणनीति डेटा आधारित योजना सहित वर्तमान और भविष्य में पेयजल समस्याओं का समाधान उपलब्ध करने चर्चा....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

रायपुर:- आज अमृत 2.0 योजना के तहत रायपुर में एण्ड टू एण्ड अंडरवाटर मैनेजमेंट प्लान पर महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें भूतल की स्थिति का विश्लेषण सशक्त जलप्रबंधन के लिए रणनीति, डेटा आधारित योजना एवं संबंधित विभागो का समन्वय सहित आगे की कार्ययोजना के लिए प्रभावी रणनीति तैयार करना, वर्तमान एवं भविष्य में पेयजल की समस्याओं के समाधान की उपलब्धता सुनिश्चित करने चर्चा की गई।

इस बैठक में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर महुआ (एनआईयूए) के उदय भोंडे एवं विक्टर शेंडे, नाबार्ड की कंस्लटेंसी संस्था नेबकान्स के राणा चटर्जी, आलोक श्रीवास्तव, सेंटर ग्राउंड वाटर बोर्ड के क्षेत्रीय संचालक डॉ. भूषण लाम सोगे, नगर तथा ग्राम निवेश विभाग क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर के संयुक्त संचालक विनीत नायर एवं वास्तुविद में मेसर्स ग्रे स्पेस इंटरप्राईजेस, मेसर्स सावनसुखा एसोसिएट्स के प्रतिनिधियों सहित रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त संबित मिश्रा सहित अपर आयुक्त लोकेश्वर साहू विनोद पाण्डेय, मुख्य अभियंता संजय बागडे, अधीक्षण अभियंता, उपायुक्तगण, जोन कमिश्नरो, कार्यपालन अभियंताओं, विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति रही।

बैठक में समन्वित तथा संपूर्ण भूजल के प्रबंधन के विभिन्न कारकों जैसे नलकूपों कि संख्या, रिचार्ज स्ट्रक्चर की संख्या, सतही जल के अपव्यय पर नियंत्रण, वर्षा जल के संचयन तथा रिचार्ज, शहरी बाढ़ नियंत्रण, भूगर्भ जल के गुणवत्ता, भूगर्भ जल के स्तर के निरंतर माप हेतु स्वचालित प्रणाली के स्थापना, भूगर्भ जल की दृष्टी से महत्वपूर्ण स्थानों के रायपुर के मास्टर प्लान में आरक्षित करने तथा मास्टर प्लान में भूगर्भ जल के विषय पर पृथक प्रावधान रखने हेतु भी चर्चा की गई।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html